Dark Mode
  • day 00 month 0000
Aaj ka Rashifal, 31 December 2024 : 5 राशियों के करियर में आएगा सकारात्मक बदलाव, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal, 31 December 2024 : 5 राशियों के करियर में आएगा सकारात्मक बदलाव, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal, 31 December 2024 : 31 दिसंबर, मंगलवार को सूर्य के द्वादश भाव में बुध के होने से वाशी योग का निर्माण हो रहा है। वेशी योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि समेत 5 राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। कन्या राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कन्या सहित किन 5 राशियों को करियर में जबरदस्त मिलेगी।

 

मेष (Aries)
जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होने से करियर के लिए हौसला मिलेगा। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में तभी आपको लाभ हो सकता है। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष के करियर की तरफ से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

 

वृषभ (Taurus)
राजनीति के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सरकार और सत्ता का साथ मिलेगा। बिजनेस में नए समझौतों से आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बुरे लोगों से मिलने से परेशानी हो सकती है। बच्चों की तरफ से थोड़ी राहत मिलेगी। नए अनुबंध आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

 

मिथुन (Gemini)
राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा। बिजनेस में आपको नई डील्स का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

कर्क (Cancer)
चन्द्रमा षष्ठम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। करियर के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। करियर के मामले में यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभदायक रहेगी। प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

 

सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके विरोधी सतर्क रहेंगे। आपको बिजनेस में सामान्य लाभ मिलने से थोड़ी निराशा बनी रहेगी. आप अपने कामों को लेकर परेशान रहेगे, जिनके लिए आपको योजना बनाकर चलना होगा और अपनी इन्कम के सोर्सो को बढ़ाना होगा। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे. आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

 

कन्या (Virgo)
राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा हैं। नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष के करियर संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ कामों पर खर्च बढ़ेगा।

 

तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपका धन कही फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है. बिजनेस में आपको कोई योजना को लेकर टेंशन हो सकती है. आप किसी से कोई वादा धन को लेकर कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

वृश्चिक (Scorpio)
आपकी राशि से प्रथम द्वादश त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। आज का दिन आपके बिजनेस के नाम रहेगा। आज आपको बिजनेस में तरक्की होगी। आज नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

 

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है, आपको कामों की अधिकता रहने के कारण थकान अधिक रहेगी। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी न किसी रूप में धन लाभ हो सकता है। सांयकाल से लेकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

 

मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है. किसी संपत्ति संबंधित विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलने से आपके काफी काम बनेंगे. तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको रिश्तो को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी. आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर कहनी होंगी।

 

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान थोड़ा कम लगाएंगे, जिससे आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। भाई व बहनों से रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. पारिवारिक मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

 

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातक के लिए आज दिन इन्कम के मामले में अच्छा रहने वाला है। करियर के मामले में कुछ चिताएं होंगी। बिजनेस के मामले में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है।

ये भी जानें साल 2025 की 5 सबसे भाग्यशाली राशियां: जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?