
Aaj ka Rashifal, 03 March 2025 : इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें 03 मार्च का राशिफल
-
Renuka
- March 3, 2025
Aaj ka Rashifal, 03 March 2025 : आज 03 मार्च 2025, सोमवार है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वहीं आप कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें। इसके साथ ही आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। साथ ही धन संबंधित मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। वहीं आप अपने घर के कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अपने अनुभवों से लाभ प्राप्त करने वाला रहेगा। आज के दिन भाई और बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे वाद-विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। आज के दिन माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज के दिन कोई एक साथ कई काम हाथ लगने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ेगी और आप अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करेंगे। वहीं आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, आज आपकी धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। इसके अलावा जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है और आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। इसके साथ आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे।
सिंह (Leo)
आज के दिन सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने कामों को आज करने से बचें। वहीं किसी कानूनी मामले में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। इसके अलावा आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा। वहीं बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं, साथ ही कारोबार में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इसके अलावा आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता हासिल होगी।
ये भी पढ़े - जानिए क्या पॉवर छिपी है 'B'अक्षर वाले लोगों में, जानें इनके स्वभाव की खास बातें
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने वाला रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, आप अपने किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। साथ ही जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। वहीं आपके आसपास में कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। इसके अलावा ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, लेकिन इससे आपके रिश्ते में दरार आएगी।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्ते में टेंशन रहने से समस्याएं बढ़ेगी और पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाये, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। वहीं सिंगल लोगों की लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आज के दिन आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें, जिससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। इसके अलावा आपको किसी पुरानी समस्या के उभरने से अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। दूसरी ओर विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है और आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। वहीं परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। इसके अलावा एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी टेंशन बढ़ेगी और भावनाओं में बहकर आपको किसी से कोई वादा नहीं करना है।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है, आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले। आप अपनी मनपसंद चीजों का आनंद लेंगे। साथ ही आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज के दिन यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। इसके अलावा आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। वहीं आपको कुछ आदतों में बदलाव लाने से समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। साथ ही मित्रों के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप यदि किसी दुकान फैक्ट्री आदि की खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं आप कार्य क्षेत्र में अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। वहीं जीवन साथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपको अपने किसी पुराने लिए गए डिसीजन को लेकर पछतावा होगा। इसके अलावा माताजी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (743)
- अपराध (70)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (290)
- दुनिया (298)
- खेल (225)
- धर्म - कर्म (363)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (427)
- हेल्थ (130)
- महिला जगत (41)
- राजस्थान (235)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (29)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (59)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (40)
- राशिफल (193)
- वीडियो (597)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..