
गिल का इंग्लैंड में इतिहास, दोहरा शतक जड़ बने तीसरे भारतीय
-
Chhavi
- July 4, 2025
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड की ज़मीन पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक केवल दो ही भारतीय दिग्गज कर पाए थे। गिल ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक जमाया और भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। इंग्लैंड की तेज़ और स्विंग होती पिचों पर बल्लेबाज़ी करना किसी चुनौती से कम नहीं, लेकिन गिल ने अपनी लाजवाब तकनीक और संयम के दम पर अंग्रेज़ गेंदबाज़ों को पस्त कर दिया। 114* रन से आगे खेलते हुए गिल ने 387 गेंदों में 269 रन बनाए और इंग्लैंड में भारतीयों द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने 1990 में 179 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, गिल ने रविंद्र जडेजा के साथ 203 रन और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ अहम साझेदारी कर टीम को 500 के पार पहुंचाया। शुभमन गिल अब इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल दो महान खिलाड़ियों को मिली है। पहले नाम हैं सुनील गावस्कर का, जिन्होंने 1979 के ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 221 रनों की शानदार पारी खेली थी। वो पारी चौथी इनिंग में आई थी, जब भारत जीत के करीब पहुंच गया था।
दूसरे हैं राहुल द्रविड़, जिन्हें 'द वॉल' कहा जाता है। उन्होंने 2002 के ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 217 रन बनाए थे और लगभग 11 घंटे तक क्रीज़ पर डटे रहे थे। अब इस एलीट लिस्ट में शुभमन गिल भी शामिल हो चुके हैं और उन्होंने दिखा दिया कि वो भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा चेहरा हैं। उनकी इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया। 269 रन की ये पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1653)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (697)
- खेल (341)
- धर्म - कर्म (521)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (535)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (405)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (187)
- दिल्ली (211)
- महाराष्ट्र (127)
- बिहार (102)
- टेक्नोलॉजी (164)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (85)
- शिक्षा (105)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (310)
- वीडियो (1021)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (1)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..