
Weather : दिल्ली में घने कोहरे का अनुमान, हिमाचल प्रदेश में हिमपात से 134 सड़कें बंद, जानें मौसम का हाल
-
Renuka
- December 26, 2024
Today Weather : देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। वहीं उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर, बर्फबारी और कड़ी ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप विकराल रूप ले चुका है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण सड़कों पर यातायात में कठिनाई आ रही है। राजस्थान में भी कोहरे की चादर और बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो मौसम को और ठंडा बना रहे हैं।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में दो दिन बाद बुधवार को ठंड में थोड़ी राहत मिली, जब दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, मौसम विभाग ने आज फिर से आंशिक बादल और शाम को हल्की बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, क्रिसमस के दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में रही। 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे 336 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन भी "बहुत खराब" श्रेणी में बनी रही, जबकि इससे पहले इसे "गंभीर" श्रेणी में रखा गया था।
घने कोहरे का अनुमान
दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25, 26 और 28 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल रहने और शाम या रात को हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में हिमपात का असर
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बर्फबारी के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोग कड़ी ठंड का सामना कर रहे हैं। प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अटारी और लेह, कुल्लू जिले में सैंज से औट, किन्नौर जिले में खाब संगम, और लाहौल व स्पीति जिले में ग्रामफू जैसे प्रमुख रास्तों समेत कई सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं हैं।
राजस्थान में घना कोहरा
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का असर देखने को मिल रहा है, जहां बुधवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के एक हिस्से में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर कोहरा और घना कोहरा देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 'शीत दिवस' भी दर्ज किया गया। राज्य में बीती रात पिलानी और गंगानगर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..