
Aaj ka Rashifal, 9 November 2024 : आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष, जानें सभी राशियों का हाल
-
Anjali
- November 9, 2024
Aaj ka Rashifal, 9 November 2024 : शनिवार का दिन विशेष होने वाला है, और ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस दिन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव, आर्थिक लाभ और सामाजिक समर्थन का समय आ सकता है। आइए जानते हैं कि शनिवार, 9 नवंबर 2024 को कौन सी राशियों के लिए किस प्रकार का दिन रहेगा।
मेष (Aries)
मेष राशिवालों को आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में भी कुछ अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आपके लिए धन संग्रह और बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।
वृष (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों को आज अपने आसपास लोगों से सतर्क रहना होगा। क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में असमंजस बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। पढ़ाई लिखाई पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
सिंह (Leo)
इस राशि के लोग 9 नवंबर, शनिवार को नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान खरीद सकते हैं। उधार दिए पैसे मिलने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह से फायदा होगा। मनचाहा भोजन मिलेगा और दोस्तों का साथ भी।
कन्या (Virgo)
आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। आपको शिक्षा में यदि कुछ समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से वाद विवाद में ना पड़े।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम जो लंबे समय से टल रहा था, तो वह भी पूरा होगा। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु (Sagittarius)
आज का का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको कुछ नया करने की आपके मन में उत्तर-पुथल बनी रहेगी। जीवन साथी से आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर (Capricorn)
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। अधिकारी आपके काम से खुश होकर प्रमोशन और इंक्रीमेंट कर सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। वर्किंग वूमन का प्रमोशन संभव है। प्रेम विवाह को लेकर घर वालों की सहमति मिल सकती है। आज लिए गए निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होगा। सेहत में सुधार होगा।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और कुछ नया करने की मन में इच्छा रहेगी। किसी नई प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त की आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1464)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (573)
- खेल (327)
- धर्म - कर्म (495)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (155)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (954)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..