Dark Mode
  • day 00 month 0000
‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज पर संकट, पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज पर संकट, पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) के निर्देशन में बनी फिल्म का बंगाल में जोरों से विरोध हो रहा है। द बंगाल फाइल्स रिलीज को लेकर फिल्म निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को पत्र लिखकर बंगाल में रिलीज करने की अपील की है।


'द बंगाल फाइल्स' फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। कोलकाता में कई मल्टीप्लेक्स सिनेमा फिल्म की स्क्रीनिंग से इनकार कर चुके हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ की निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र में लिखा, ‘राष्ट्रपति महोदया, भारी मन से, मैं आपसे अनुरोध करती हूं, किसी एहसान के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए। ‘द बंगाल फाइल्स’ फाइल्स ट्रिलॉजी का अंतिम भाग, जो 5 सितंबर को रिलीज हो रहा है। यह ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ के हिंदू नरसंहार और नोआखली की भयावहता और विभाजन के आघात की लंबे समय से दबी हुई सच्चाई को बयां करता है।’


पल्लवी जोशी राष्ट्रपति पत्र में आगे लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में, सच्चाई घेरे में है। फिल्म पूरी होने से कई साल पहले, मुख्यमंत्री ने फिल्म का मजाक उड़ाया। तब से, बेबुनियाद एफआईआर दर्ज की गई हैं, पुलिस ने हमारे ट्रेलर को रोक दिया है, और अखबार भी विज्ञापन देने से बचते हैं। मेरे परिवार को हर दिन राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता धमकाते हैं। अब थिएटर मालिकों ने हमें बताया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और वे सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा के डर से इसे दिखाने से इनकार कर रहे हैं। कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं है, फिर भी एक अनौपचारिक प्रतिबंध लोगों को फिल्म देखने से पहले ही चुप करा देता है।’

 

द बंगाल फाइल्स विवाद पर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने आगे ये भी लिखा है कि 'उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। वहीं थिएटर ओनर्स को भी लगातार धमकाया जा रहा है। जिसके डर से उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग से इनकार कर दिया है। प्रोड्यूसर-एक्टर का कहना है कि फिल्म पर अनऑफिशियल बैन लगाया जा रहा है ताकि लोग उसे ना देख पाएं। अब वो चाहती हैं कि राष्ट्रपति की तरफ से उनकी फिल्म को सुरक्षित पश्चिम बंगाल के थिएटर्स में स्क्रीन किया जाए ताकि लोगों के सामने सच्चाई आ सके।

 

आगे द बंगाल फाइल्स निर्माता पल्लवी जोशी लिखती हैं कि, यह सत्य का सिनेमा है। लेकिन सत्य को भी संरक्षण की आवश्यकता होती है। राष्ट्रपति महोदया, मैं किसी फिल्म के लिए कोई उपकार नहीं, बल्कि कला के लिए, सत्य के लिए, मां भारती की आत्मा के लिए बिना किसी भय के बोलने की जगह चाहती हूं।


आप मेरी अंतिम आशा हैं। कृपया हमारे संवैधानिक अधिकार की रक्षा करें और द बंगाल फाइल्स को पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्वक रिलीज होने के लिए आपकी हस्तक्षेप करने की निवेदन करती हूं।

 

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है। द बंगाल फाइल्स में पल्लवी जोशी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार समेत कई एक्टर्स शामिल हैं जो अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे और जिनका किरदार जबरदस्त है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?