
प्रयागराज की नाबालिग दलित लड़की का धर्मांतरण कर आतंकी बनाने की साजिश
-
Manjushree
- June 30, 2025
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रयागराज की दलित नाबालिक लड़की को आतंकी बनाने की साजिश की जा रही थी। लड़की को प्रयागराज से केरल ले जाया गया। धर्म परिवर्तन कर उसे जेहादी आतंकी के रूप में तैयार करने की साजिश रची गई, एक मुस्लिम युवक पर लड़की से छेड़छाड़ और बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने दो जिहादी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक महिला बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि प्रयागराज से 15 वर्षीय दलित नाबालिग पीड़िता को धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से केरल ले जाया गया। नाबालिग पीड़िता को उसकी महिला दोस्त द्वारा बहला-फुसला कर केरल ले जाया गया। इस्लाम धर्म के बदले पैसों की लालच देकर लड़की अपनी मुस्लिम महिला दोस्त के साथ केरल पहुंची गई थी। लेकिन लड़की बच निकली। यह घटना 8 मई की है।
दलित धर्मांतरण केस में आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि महिला ने दोस्ती कर नाबालिग पीड़िता में धर्म परिवर्तन की भावना भरी। पुलिस के मुताबिक, केरल पहुंचने पर नाबालिग पीड़िता पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जिहाद के लिए भी उकसाया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर केरल जंक्शन पर पहुंची, जहां सीडब्ल्यूसी की मदद से उसको वापस केरल से प्रयागराज के फूलपुर लाया गया। प्रयागराज पुलिस ने नाबालिग लड़की को मां के सुपुर्द किया। पीड़ित नाबालिग लड़की की माँ की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
फ़िलहाल पुलिस ने दलित धर्मांतरण केस की जाँच में तेजी की है। दोनों आरोपियों दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दरकशा पूर्व में भी कई नाबालिगों को देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संगठनों के सुपुर्द कर चुकी है। कई लड़कियों का परिवर्तन करवा कर विदेश भेजी जा चुकी हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2001)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (327)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (811)
- खेल (369)
- धर्म - कर्म (612)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (475)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (167)
- टेक्नोलॉजी (185)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (362)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..