
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा गिरफ्तारी के बाद जमानत पर हुए रिहा
-
Ashish
- November 25, 2024
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजस्थान फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। बता दें इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
बता दें फोन टैपिंग केस राजस्थान का बहुचर्चित मामला है। हाल ही में इस केस में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी थी। बता दें लोकेश शर्मा ने इससे पहले इस मामले में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने गिरफ्तारी से राहत देने और केस को राजस्थान ट्रांसफर करने का आग्रह किया था। बाद में उन्होंने ये याचिका वापस ले ली।
सचिन पायलट खेमे की बगावत के समय जुलाई 2020 में गहलोत सरकार ने बीजेपी पर फ़ोन टैपिंग का आरोप लगाया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज करवाई थी, जिसमें लोकेश शर्मा और अज्ञात पुलिस अफसरो पर आरोप लगाए गए थे
लोकेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच में कहा था कि उनकी फोन टैपिंग में उन की कोई भूमिका नहीं है अशोक गहलोत ही इस मामले में कुछ बता सकते है उन से पूछताछ करे। लोकेश शर्मा ने अपना फोन, पेन ड्राइव, और भी बहुत से सबूत भी दिल्ली पुलिस को दिए है
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1701)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (281)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (715)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (530)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (411)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (88)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..