Dark Mode
  • day 00 month 0000
Bihar : बिहार शिक्षक भर्ती TRE- 3 का रिजल्ट जारी, जानें कितने कैंडिडेट्स हुए पास

Bihar : बिहार शिक्षक भर्ती TRE- 3 का रिजल्ट जारी, जानें कितने कैंडिडेट्स हुए पास

Education News : आयोग ने पीजीटी (Post Graduate Teacher) के रोस्टर को अभी तक जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इसका रिजल्ट 22 दिसंबर तक घोषित किया जा सकता है। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।


BPSC TRE-3 रिजल्ट जारी
बीपीएससी के माध्यम से बिहार शिक्षक भर्ती TRE-3 TGT के कक्षा 9 और 10 के परिणाम सोमवार शाम को जारी कर दिए गए हैं। इस बार हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, संगीत, गणित, अरबी, फारसी, शारीरिक शिक्षा, नृत्य, ललित कला और मैथिली जैसे विषयों के रिजल्ट भी घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार अब इन परिणामों को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।


कई शिक्षक अभ्यर्थी रहे सफल
जानकारी के मुताबिक, 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए 19,415 पदों पर 15,251 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। यह रिजल्ट 50% आरक्षण रोस्टर के आधार पर जारी किया गया है। TRE-3 के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक कुल 84,581 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विभिन्न विषयों के लिए सफल उम्मीदवारों की संख्या जारी की है। इनमें अंग्रेजी में 2,961, हिंदी में 2,082, उर्दू में 807, बांग्ला में 30, संस्कृत में 968, पर्शियन में 14, अरबी में 14, विज्ञान में 3,423, गणित में 2,408, सामाजिक विज्ञान में 2,015, डांस में 34, शारीरिक शिक्षा में 50, ललित कला में 38, मैथिली में 50 और संगीत में 357 अभ्यर्थी पास हुए हैं।


पहले हुआ कक्षा 1 से 8 तक का रिजल्ट
शिक्षक भर्ती TRE-3 में कक्षा 9-10 के लिए 15,251 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। हालांकि, पीजीटी का रोस्टर अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। पीजीटी का रिजल्ट 22 दिसंबर तक घोषित हो सकता है। एक और महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि, TRE-3 TGT और PGT के रिजल्ट के साथ जिला आवंटन नहीं किया जाएगा। जिला आवंटन से जुड़ी एक नई और बड़ी खबर जल्द ही सामने आ सकती है। गौरतलब है कि बिहार शिक्षक भर्ती 2024 के तीसरे चरण में कक्षा 1 से 8 तक के परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं।


सफल अभ्यर्थी साइट पर कैसे देखें अपना रिजल्ट?
सबसे पहले, बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। इसके बाद, आपको स्कूल टीचर कॉम्पिटिटिव री एग्जामिनेशन (TRE 3.0) लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, सब्जेक्टवाइज क्लास 9 से 12 BPSC TRE 3 रिजल्ट डाउनलोड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। आप यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?