
Raja Raghuvanshi murder case में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम भी साजिश में शामिल
-
Shweta
- June 9, 2025
SonamRaja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले (Raja Raghuvanshi murder case)में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी इस खौफनाक साजिश में शामिल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने हत्यारों के साथ मिलकर शिलांग की एक ट्रिप प्लान की थी, जो असल में राजा को रास्ते से हटाने का एक बहाना था।
जानकारी के मुताबिक, शिलांग जाने की पूरी योजना पहले से तैयार थी। इस ट्रिप के दौरान ही राजा की हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद सोनम और बाकी आरोपी एक साथ ट्रेन से वापस लौटे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि सभी के बीच पहले से आपसी तालमेल था।
पुलिस इस मामले में सोनम और अन्य सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। कई अहम सबूत और बयान पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनसे हत्या की पूरी पटकथा सामने आ रही है।
पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या एक पूर्व नियोजित योजना के तहत की गई थी, और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिकाएं जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी।
इस हत्याकांड Raja Raghuvanshi murder case से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस आज दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। माना जा रहा है कि इस प्रेस वार्ता में हत्या की साजिश, आरोपियों के आपसी संबंध, घटनास्थल की जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी जाएगी।
यह हत्याकांड अब एक सनसनीखेज मोड़ ले चुका है, जहां एक पत्नी पर ही पति की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लग रहा है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..