
घर में मोर पंख रखने से बदल जाएगी आपकी किस्मत की तस्वीर
-
Anjali
- December 31, 2024
कहा जाता है कि घर में कई चीजों को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिनमें से एक है मोर पंख, जिसे हम बचपन में कभी न कभी अपनी किताबों में भी शुभ मान कर रखा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण को मोर और मोर पंख दोनों ही बहुत प्रिय हैं, उनके मुकुट में लगा मोर पंख इस पक्षी के महत्त्व को दर्शाता है।
मोर पंख क्यों माना जाता है शुभ
देवताओं के सेनापति कहे जाने वाले भगवान कार्तिकेय के वाहन के रूप में भी हम मोर को ही देखते हैं। वास्तुविद बताते हैं कि मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नौ ग्रहों का वास होता है, यही वजह है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि मोर पंख रखने से आपको आर्थिक लाभ होता है और इसीलिए मोर पंख खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और आपके जीवन में खुशहाली आती है। लेकिन मोर पंख की दिशा और उससे जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां भी आपको राजा से रंक बना सकती हैं। अगर आप भी घर में मोर पंख रखते हैं या रखने का सोच रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
जानें मोर पंख रखने की सही दिशा और जगह
मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की राहु दशा चल रही हो, तो उसे माता सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति के सामने मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से उसका भाग्य उदय होगा और इस परेशानी से निजात मिलेगी। इसी तरह काल सर्प दोष के निवारण में भी यह मददगार साबित होता है। ध्यान रखें कि मोर पंख को कभी भी पैर के नीचे रखकर न सोएं, इससे गृह कलेश होने की संभावना हो सकती है। साथ ही मोर पंख को बिस्तर के नीचे भी रखकर नहीं सोना चाहिए। आप चाहें तो इसे अपने तकिये के नीचे रखकर सो सकते हैं, लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मोर पंख को रखने से पहले तकिये के नीचे की जगह साफ हो। वहीं कई लोग मोर पंख को घर में सजाने के उद्देश्य से लाते हैं, लेकिन ऐसा करने से वह उसकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसके लिए आपको मोर पंख एक अलग जगह रखना चाहिए, जहां सजावटी सामान या कोई टूटी -फूटी वस्तु न हो।
कभी भी किसी को उपहार में न दें मोर पंख
भाग्य और एनर्जी से जुड़ी कोई भी वस्तु उपहार में लेने या देने से बचें। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा या किसी और के घर की नकारात्मक ऊर्जा का आदान प्रदान आपके घर में हो सकता है। जैसे मोर पंख, अगर आप अपने घर में रखे मोर पंख किसी को उपहार में देते हैं, तो इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और आपको धन की हानि हो सकती है या आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
इसलिए मोर पंख को घर में हमेशा सही दिशा और स्थान पर रखें। साथ ही इसे उपहार के रूप में किसी को भी देने या लेने से बचें।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (679)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (255)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (327)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (108)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (155)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (522)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..