Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 7 December Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 7 December Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 7 December Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। आज 7 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी षष्ठी तिथि और शनिवार है। शनिवार के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने से व्यक्ति को भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस दिन शनिदेव को भी शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए, मान्यता है इससे शनि देव के दुष्प्रभाव कम होते हैं व्यक्ति को आर्थिक रूप से आ रही परेशानी खत्म होती है।

 

7 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
यमगण्ड - दोपहर 1.31 - दोपहर 2.49
आडल योग - सुबह 7.01 - शाम 04.50
गुलिक काल - सुबह 7.01 - सुबह 8.19
पंचक - पूरे दिन

 

आज का उपाय
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कृपा हमेशा मिलती है। शनिवार के दिन लोबान जलाना भी अच्छा होता है इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?