
‘रमी गेम’ विवाद के बाद माणिकराव कोकाटे से छीना गया कृषि मंत्रालय, मिला नया मंत्रालय
-
Manjushree
- August 1, 2025
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। रमी गेम विवाद के बाद माणिकराव कोकाटे (Mankirao Kokate) से कृषि मंत्रालय (Agriculture Ministry) छीना गया है। अब देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सरकार ने अब उनको नई जिम्मेदारी दी है।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल बदलाव में देर रात अजित पवार गुट के नेता माणिकराव कोकाटे को कृषि मंत्री पद से हटाकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय (Sports and Youth Welfare) और अल्पसंख्यक विकास विभाग (Minority Development Department) की जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल बदलाव की यह कार्रवाई सीधे तौर पर रमी गेम और कोकाटे विवाद पर कृषि मंत्रालय जैसे बड़े मंत्रालय से हटा कर उन्हें खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल बदलाव में इंदापुर से विधायक दत्तात्रेय भरणे को अब महाराष्ट्र का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। वे अब तक खेल मंत्री थे। मंत्री पद में बदलाव को लेकर सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र राजनीति विवाद अब मंत्रिमंडल के भीतर असर दिखाने लगा है।
रमी गेम विवाद मामला तब आया जब माणिकराव कोकाटे हाल ही में जब विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान उन्हें मोबाइल पर रमी गेम खेलते देखा गया। उनका वीडियो शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और रमी गेम विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल बदलाव में कृषि मंत्रालय छीना गया और कोकाटे मंत्रालय बदला गया।
यह पहला मौका नहीं है जब किसी मंत्री को विवाद के चलते पद गंवाना पड़ा हो। इससे पहले धनंजय मुंडे को भी इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन माणिकराव कोकाटे नया मंत्रालय मिलने के बाद चर्चा है कि सरकार छवि बचाने और मंत्री पद में बदलाव के जरिए जनता को जवाब देना चाहती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions:
Q1. माणिकराव कोकाटे से कृषि मंत्रालय क्यों छीना गया?
Ans: रमी गेम विवाद के चलते सरकार ने यह फैसला लिया।
Q2. रमी गेम विवाद क्या है और इसमें माणिकराव कोकाटे का नाम क्यों आया?
Ans: माणिकराव कोकाटे हाल ही में जब विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान उन्हें मोबाइल पर रमी गेम खेलते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Q3. माणिकराव कोकाटे को अब कौन सा नया मंत्रालय दिया गया है?
Ans: खेल, युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास विभाग।
Q4. क्या रमी गेम खेलने से मंत्री पद छीना जा सकता है?
Ans: अगर सरकार की छवि प्रभावित हो तो ऐसा हो सकता है।
Q5. महाराष्ट्र सरकार ने कोकाटे पर क्या कार्रवाई की?
Ans: रमी गेम विवाद के बाद कृषि मंत्रालय जैसे बड़े विभाग से हटाकर खेल, युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय सौंपा गया।
Q6. रमी गेम विवाद में और कौन-कौन शामिल था?
Ans: कोकाटे का वीडियो रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था।
Q7. क्या माणिकराव कोकाटे ने रमी गेम खेलने की बात स्वीकार की है?
Ans: अब तक उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Q8. कोकाटे के मंत्रालय बदले जाने पर मुख्यमंत्री की क्या प्रतिक्रिया रही?
Ans: सरकार की ओर से केवल प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1864)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (771)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (566)
- व्यवसाय (167)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (205)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (94)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (341)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (3)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..