
WTC की पॉइंट टेबल का समीकरण, भारत को मिलेगी फाइनल की टिकट!
-
Ashish
- December 9, 2024
एडिलेड टेस्ट हारने के बाद भारत WTC फाइनल की रेस में पहले से तीसरे स्थान पर आ गया है। इस मैच से पहले टीम इंडिया 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर थी। हारने के बाद उसके पास सिर्फ 57.29 प्रतिशत अंक बचे हैं। क्या भारत फिर से WTC पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच सकता है? टॉप-2 में बने रहने के लिए भारत को क्या करना होगा? आज इस ही गणित के बारे में बात करेंगे क्या टीम इंडिया फाइनल खेल सकती है
बता दे भारतीय टीम ने पिछले दोनों WTC फाइनल खेले हैं, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया उसकी राह में रोड़ा अटका रहा है। WTC फाइनल पॉइंट टेबल में टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। WTC साइकिल 2023-25 में भारत के पास अब 3 टेस्ट मैच बचे हैं। अगर भारत ये तीनों मैच जीत जाता है, तो उसका फाइनल खेलना तय है। तीनों मैच जीतने पर भारत के 64.04 अंक (प्रतिशत) हो जाएंगे। भारत के अलावा दो टीमें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया यहां पहुंच सकती हैं। अगर भारत यहां पहुंचता है, तो ऑस्ट्रेलिया अपने आप ही रेस से बाहर हो जाएगा। अगर भारत अपने दम पर फाइनल खेलना चाहता है...
अगर भारत अपने दम पर WTC फाइनल खेलना चाहता है, तो उसे अगले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अगर भारत सीरीज 4-1 से जीतता है, तो उसके 64.04 अंक (प्रतिशत) हो जाएंगे। अगर भारत सीरीज 3-2 से जीतता है, तो उसके 58.77 अंक (प्रतिशत) हो जाएंगे। इतने अंकों के साथ फाइनल खेलना गारंटी नहीं है। अगर ऑस्ट्रेलिया अपनी आखिरी सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हरा देता है, तो वह भारत से आगे निकल जाएगा। लेकिन अगर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो भारत का काम आसान हो जाएगा। कुल मिलाकर, 3-2 की जीत के बाद भारत को दूसरी टीमों के समीकरण पर निर्भर रहना होगा। अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2-2 से बराबर भी होती है, तो भी रोहित ब्रिगेड को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। अगर सीरीज 2-2 से बराबर होती है, तो भारत के 55.26 अंक हो जाएंगे।
ब्रिसबेन टेस्ट जीतने के बाद क्या होगा
ब्रिसबेन टेस्ट जीतने के बाद भारत क्या करेगा, इसका जवाब काफी हद तक साउथ अफ्रीका के अगले दो मैचों पर निर्भर करेगा। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का नतीजा आज सोमवार को आएगा। अगर साउथ अफ्रीका श्रीलंका को हरा देता है तो उसके 63.33 अंक हो जाएंगे। ऐसे में अगर पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा देता है तो ही भारत ब्रिसबेन टेस्ट जीतकर पॉइंट टेबल में नंबर-1 बन सकता है। वही अगर-मगर वाला समीकरण... जी हां, अगर श्रीलंका साउथ अफ्रीका को हरा देता है तो भारत का काम आसान हो जाएगा। अफ्रीकी टीम के हारते ही भारत टॉप-2 में पहुंच जाएगा। इसके बाद अगर वो ब्रिसबेन टेस्ट जीत जाता है तो भी नंबर वन पर पहुंच सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..