
Diwali 2024: महंगी होगी इस बार की, 25% तक बड़ी महंगाई
-
Ashish
- October 20, 2024
New Delhi: दीपावली फेस्टिवल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बार दिवाली पर महंगाई की मार पड़ने वाली है क्यों कि इस बार महंगाई पिछली बार की तुलना में डेढ़ गुना तक बढ़ाने वाली है। चाहे बात मिठाइयों की बात हो या दीपावली पर घर की सजावट की या फिर धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी की महंगाई देख़ने को मिल रही है। यहां तक कि धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजन की सामग्री की हो सब को ज्यादा पैसे खर्च करन पड रहा है । ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) ने ताजा आंकड़े जारी किए है। जिसके अनुसार अगस्त में खुदरा महंगाई दर 3.65% थी, जो सितंबर में 9.24% पर पहुंच गई है।
घर की सजावट के हाई रेट
दीपावली पर घर की सजावट में पेंट का बहुत योगदान होता है। पेंट व्यापारी के अनुसार इस दीपावली के मकान को पेंट कराने का खर्च पिछली दीपावली की तुलना में 25 % तक महंगा हो गया है। लगभग सभी कंपनियों के पेंट रेट महंगे हुए हैं, साथ ही मजदूरी बढ़ना भी बड़ा कारण है।
दीपावली पर घरेलू सजावट के सामान पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। लाइटिंग, दीपक, रंगोली, तोरण, फूल, बंदनवार, फ्लोटिंग दीये, जैसी तमाम चीजों के रेट आसमान छू रहे हैं।
महंगाई की मार: 25 फीसदी महंगे हुए चांदी-सोने के सिक्के
धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दीपावली से पहले ही सोना-चांदी 25 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। महंगाई का असर बाजारों पर देख़ने को मिल रहा है पिछली दीपावली की तुलना में कम खरीदारी कर रहे हैं।
सोने की कीमत पिछली दीपावली की तुलना में 16 हजार रुपए बढ़ी तो एक किलो चांदी 20 हजार रुपए महंगी हुई है। धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्कों की ज्यादा बिक्री होती है। 10 ग्राम चांदी का सिक्का जो 2022 में 670 रुपए का था, उसकी कीमत आज 1050 के करीब है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1826)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (295)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (760)
- खेल (357)
- धर्म - कर्म (555)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (440)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (144)
- बिहार (140)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (335)
- वीडियो (1038)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..