
वसंत में भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल
-
Chhavi
- January 21, 2025
मौसम प्रकृति के बदलाव का अहसास दिलाता है। हर बदलती हुई ऋतु अपने साथ एक संदेश लेकर आती है। भारत की प्रकृति के अनुसार हमारे यहां छ: ऋतुएं प्रमुख रूप से मानी गई हैं: हेमंत, शिशिर, वसंत, ग्रीष्म, वर्षा और शरद ऋतु। इनमें से वसंत ऋतु को भारतीय संस्कृति में "ऋतुओं का राजा" कहा जाता है। जब ठंड के मौसम में पूरी प्रकृति मुरझा जाती है, जब उसमें कोई जान नहीं रहती, इस मौसम में सभी पेड़-पौधे, वातावरण मर जाते हैं, उसके बाद जब वसंत का मौसम आता है, तब प्रकृति फिर से खिल उठती है, और पेड़ों में भी नई पत्तियां और फूल, फल वापस लग आते हैं। यह वह समय है जब धरती पर हरियाली अपनी चरम पर होती है और फूलों की महक हर दिशा में फैल जाती है। हल्की ठंडी हवा, खिले हुए रंग-बिरंगे फूल और साफ आसमान - इस मौसम को खास बनाते हैं। वसंत के दौरान घूमने के लिए भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि आपको प्रकृति के करीब लाने का मौका देती हैं। आइए जानते हैं इन स्थानों के बारे में विस्तार में।

1. कश्मीर (भारत का स्वर्ग):
कश्मीर को "धरती का स्वर्ग" यूं ही नहीं कहा जाता। वसंत के दौरान यहां की वादियां रंगीन ट्यूलिप गार्डन, बर्फ से ढके पहाड़ और झीलों के अद्भुत नजारों से भर जाती हैं। इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है, जहां 60 से अधिक प्रजातियों के लाखों ट्यूलिप खिलते हैं। वसंत ऋतु में कश्मीर एक खूबसूरत सपना सच होता है, ऐसा प्रतीत होता है, जब घाटी पूरी तरह खिली हुई दिखाई देती है। यह वह समय भी है जब प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुलता है। मार्च वसंत की शुरुआत है, जिसमें तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है, जो 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिसमें निचले क्षेत्रों में बर्फ पिघलती है। इसे अक्सर सुखद मौसम माना जाता है, जो बाहरी गतिविधियों और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक आदर्श मौसम बनाता है।
कश्मीर में अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम यहां, डल लेक में शिकारे की सवारी कर, पूरे कश्मीर के नज़ारे का लुत्फ उठा सकते हैं, साथ ही साथ पहलगाम और गुलमर्ग की हसीन प्राकृतिक वादियों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां के स्थानीय व्यंजन जैसे रोगन जोश और कश्मीरी वजवान का स्वाद पूरे विश्व में बहुत मशहूर है।

2. वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड:
फूलों की घाटी, उत्तराखंड में स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक धरोहर है, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है। यह घाटी अपनी विविध फूलों की प्रजातियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। वसंत ऋतु के दौरान इस घाटी की यात्रा करने के कई खास कारण हैं, वसंत में घाटी में हजारों रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। यहां आप ब्रह्मकमल, ब्लू पॉपी, एनीमोन और अन्य दुर्लभ प्रजातियों के फूलों का नजारा देख सकते हैं, जो इंद्रधनुष की तरह प्रतीत होते हैं, साथ ही साथ इस समय मौसम सुहावना होता है, जिससे यात्रा आरामदायक और आनंददायक बन जाती है। न बर्फबारी की दिक्कत होती है और न ही मानसून की फिसलन। वैली ऑफ फ्लावर्स में आप फूलों के बीच ट्रैकिंग कर, उस वातावरण की सुगंध का मजा उठा सकते हैं, गंगरिया गांव में स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले सकते हैं और हिमालयी वन्यजीव जैसे तेंदुआ और कस्तूरी मृग को देखने का मौका भी मिलता है।

3. ऊटी (तमिल नाडु):
ऊटी नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित एक पर्यटन स्थल है जिसे ब्लू माउंटेन के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता यहां का मुख्य आकर्षण है और मार्च-मई तक चलने वाले वसंत ऋतु में ऊटी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। ऊटी में वसंत ऋतु रंग-बिरंगी होती है, जहां वनस्पति उद्यान और पहाड़ी किनारे विभिन्न प्रकार के फूलों से खिले होते हैं, पूरा वातावरण मनो शांत और सुगंधित लगता है। ऊटी के चाय बागान, झीलें, और यहां के फूलों की महक आपको एक जादुई एहसास देंगे। आप ऊटी झील पर बोटिंग कर सकते हैं, सरकारी बोटैनिकल गार्डन की सैर भी कर सकते हैं, जहां आपको दुर्लभ पौधे और फूल देखे जा सकते हैं। यहां की डोड्डाबेट्टा की चोटी से सूर्यास्त का बहुत सुंदर नजारा देखने को मिलता है, जो वसंत में जन्नत जैसा लगता है।

4. शिलॉन्ग, मेघालय:
शिलॉन्ग, जिसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है, वसंत के मौसम में ताजगी और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर होता है। यह जगह अपने झरनों, पहाड़ियों और साफ नीले आसमान के लिए जानी जाती है। यहां पर उमियाम लेक और एलीफैंट फॉल्स बहुत फेमस हैं, जो वसंत में उमियाम लेक की शांत सतह और हरियाली इसे वाटर स्पोर्ट्स, पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए आदर्श बनाती है। इसके आसपास के पहाड़ और पेड़ फूलों से भरे होते हैं, जो इस जगह की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। वहीं, एलीफैंट फॉल्स वसंत में अपनी हरियाली और झरने की ताजगी से मन मोह लेता है। झरने के ठंडे पानी की फुहारें और शांत वातावरण फोटोग्राफी और सुकून के लिए परफेक्ट हैं।

वसंत ऋतु अपने साथ नई शुरुआत और उत्साह लाती है, यह मौसम न केवल घूमने का सबसे अच्छा समय है, बल्कि आपको प्रकृति से जुड़ने का भी मौका देता है। भारत के हर कोने में इस मौसम का अपना अलग आकर्षण है, चाहे आप बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच जाना चाहें या रेगिस्तान की सुनहरी रेत में, वसंत हर अनुभव को यादगार बना देता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..