
सपने में सांप को देखना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र
-
Ashish
- December 25, 2024
वैसे तो सपने हर इंसान को रोज आते हैं जिन्हें हम सुबह उठकर भूल जाते हैं। सपने आना हमारी रोज की दिनचर्या पर निर्भर करता है। हम जो भी दिन में कार्य करते हैं या जो भी सोचते हैं वो ही रात को सपने में देखते हैं। जिन का हमारे जीवन में कोई महत्व नहीं होता लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनका कुछ महत्व हमारे जीवन में होता है चाहे वो हमारे भविष्य को लेकर हो या हमारे आज को लेकर हो। कुछ सपने हमें कोई संदेश देकर जाते हैं तो कुछ हमें भविष्य को लेकर आगाह करते हैं।
आज हम एक ऐसे सपने के बारे में बात कर रहे हैं जो हम सब ने किसी ना किसी दिन जरूर देखा होगा। आज हम बात कर रहे हैं की सपने में सांप क्यों दिखाई देता है।
सपने में सांप दिखे तो क्या होता है ?
सपना हर किसी को आता है पर हर सपने का अपना मतलब और फल होता है, वैसे ही हम लोग कई बार सांप से जुड़े सपने देखते हैं ,कभी सांप को अपने पीछे भागते देखते हैं तो कभी खुद को सांप के द्वारा कटा पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी की कुंडली में काल सर्प दोष हो और उसपर राहु केतु की दशा चल रही हो तो ऐसे समय में सांपो के अधिक सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप से जुड़े कई सपने शुभ और कुछ अशुभ संकेत भी देते हैं। तो आइए जानते हैं सपने में अलग-अलग रूप में सांप देखने का क्या मतलब है।
शुभ संकेत
- यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते है तो इसका अर्थ है की जल्द ही आपका अच्छा समय आने वाला है क्योंकि आपने राहु दोष से उत्पन होने वाले सारे कष्ट झेल लिए है।
- रात को सोने समय अगर सपने में सफ़ेद या सुनहरा सांप दिखे तो यह किस्मत खुलने का इशारा देता है और साथ ही इसे पूर्वजो से आशीर्वाद मिलने का संकेत भी मानते है।
- सपने में अगर सांप कही जाते हुए दिखे या फिर आपको देख कर छुप जाए तो ऐसा समझा जाता है की आपके पितृदेव आपकी रक्षा कर रहे है।
- फन उठाये सांप को देखने का अर्थ है जल्द ही संपत्ति की प्राप्ति होगी
- सपने में सांप के काटने के कारण मृत्यु देता है दीर्घ आयु की सुचना।
- खुदाई के समय सांप का निकलना है धन प्राप्ति का संकेत।
- सपने में सांप को सर पर बैठा हुआ देखना इस बात का संकेत है की आपका मान सामान बढ़ेगा
- यदि सपने में सांप आपका रास्ता काट जाए तो यह शत्रुओं पर आपकी विजय का संकेत है।
- सपने में सांप निगल जाना व्यापर में उनत्ति का संकेत देता है।
अशुभ संकेत
- सपने में बहुत सारे सांपो का दिखना अशुभ माना जाता है, परन्तु अगर आप उन्हें मार दे या उनसे बचके निकल जाते है तो यह समझा जाता है की आप आने वाले संकटो पर आप विजय पा लेंगे।
- यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराये हुए है तो यह ये दर्शाता है की आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, या कोई आपको चिंता खाये जारी है। या कोई ऐसा सच जो आप स्वीकार नहीं कर पा रहे या किसी भेद के खुलने से डर रहे हो।
- सपने में सांप का डसना यह सूचना देता है की जल्द ही आपको कोई गंभीर रोग होने वाला है या बड़ा संकट आप पर आने वाला है।
- सपने में सांप द्वारा दाँत दिखाना या काट जाना इस बात का संकेत है की आपको कोई धोका दे सकता है, या नुकसान पहुंचा सकता है।
- सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है की आपको कोर्ट कचेहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है।
- सांप को बिल से निकलते देखना धनहानि का दर्शाता।
- सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखना आने वाले संकट की सूचना देता हैं।
- यदि सपने में सांप आपके ऊपर गिरे तो यह भविष्य में होने वाले गंभीर रोग का इशारा माना जाता हैं।
- सपने में बार-बार सांप देखने का अर्थ है पित्तृदोष, या आपके पित्तृ नाराज़ हो सकते हैं।
- यदि सपने में बड़ा काला सांप दिखाई दे तो यह संकट का सन्देश माना जाता हैं।
हिन्दू धर्म और सांपो का इतिहास
सांप अनंत काल और दिव्य ज्ञान का वर्णन करता हैं। ब्रह्मांड के तीन रचयिता शिव और विष्णु के प्रतीक चिन्हों में साँपों का प्रतीक जुड़ा हुआ हैं। जहाँ भगवान शिव वासुकी को अपने गले में धारण करते हैं, कहा जाता है की ठंड के मौसम के कारण, साँप गर्मी के लिए शिव के चारों ओर लिपटे रहते थे, और शिव उन्हें सुरक्षा और आराम देने के लिए आभूषण के रूप में पहनते थे। और वहीं भगवान विष्णु को भी सृष्टि की प्रक्रिया के दौरान ब्रह्मांडीय महासागर पर तैरते हुए कुंडलित शेष नाग, (जिसे आदिशेष भी कहा जाता है) पर आराम करते हुए दर्शाया गया है। भारत में साँपों को दैवीय स्वरूप माना जाता है।
नागलोक के राजा 'वासुकि'
वासुकी हिंदू धर्म में नागों के राजा हैं । उनके सिर पर नागमणि नामक मणि होने का वर्णन किया गया है। शेष, नागों के एक अन्य राजा और जिस शय्या पर भगवान विष्णु विश्राम करते हैं, उनके बड़े भाई हैं, और मनसा, एक अन्य नाग, उनकी बहन हैं। पौराणिक कथाओ के अनुसार वासुकि हमेशा शिव जी की पूजा करने में लीन रहते थे। समुद्र मंथन के दौरान नागराज वासुकी ने रस्सी का काम किया था, जिससे सागर को मथा गया था। घर्षण के दौरान वह लहूलुहान हो गए थे । इसके बाद इनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिव जी ने इन्हें नागलोक का राजा बना दिया। साथ ही अपने गले में आभूषण की भांति लिपटे रहने का वरदान दिया। चीनी और जापानी पौराणिक कथाओं में उन्हें "आठ महान ड्रैगन राजाओं में से एक के रूप में जाना जाता है,और बौद्ध धर्म में , वासुकी और अन्य नाग राजा गौतम बुद्ध के कई उपदेशों के श्रोताओं में शामिल होते हैं। नाग राजाओं के कर्तव्यों में बुद्ध की रक्षा और पूजा करने में नागों का नेतृत्व करना , साथ ही अन्य प्रबुद्ध प्राणियों की रक्षा करना शामिल था।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..