
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, बाढ़ पीड़ितों के खाते में डाले जाएंगे 7-7 हजार रुपए
-
Neha
- October 4, 2024
बिहार में आई बाढ़ (Flood in Bihar) की वजह से राज्य के 13 जिले इसकी चपेट में आ गए हैं। नेपाल से बहते हुए कोसी, गंडक, बागमती, कमला आदि नदियों के पानी ने बिहार को डुबो दिया है। इस बाढ़ से राज्य में करीब 16 लाख से लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा बाढ़ पीड़ितों को सरकार 7-7 हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया करवाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- बाढ़ पीड़ितों तक जल्द से जल्द पहुंचे राहत सामग्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे फूड पैकेट्स का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मौजूद जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने की भी बात कही, ताकि आपदा की इस घड़ी में कुछ राहत मिल सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सहायता राशि भेजने का निर्देश दिया गया है।
9 अक्टूबर से पहले बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचाई जाएगी राशि- मंत्री साहनी इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री किरतपुर कुशेस्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने के लिए रवाना हो गए। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि यह पैसा दुर्गा पूजा से पहले 9 अक्टूबर तक बाढ़ पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मंत्री सहनी ने बताया कि लगभग 50 हजार पीड़ितों को सरकार यह सहायता राशि मुहैया करवाएगी।

Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1754)
- अपराध (132)
- मनोरंजन (288)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (738)
- खेल (353)
- धर्म - कर्म (539)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (168)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (421)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (192)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (139)
- बिहार (121)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (71)
- राशिफल (323)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..