
सेना फिर बनी संकट मोचन, बचायी 68 पर्यटकों की जान
-
Ashish
- December 28, 2024
भारतीय सेना ने गुलमर्ग के रास्ते में फंसे कई पर्यटकों को बचाया है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इस अभियान को अंजाम दिया है। चिनार वॉरियर्स को नागरिक प्रशासन से पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके अनुसार पर्यटक गुलमर्ग और तनमर्ग जा रहे थे। इस दौरान भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक यहां फंस गए थे।
चिनार कोर के अनुसार इस दौरान कुल 68 लोगों को बचाया गया। इनमें 30 महिलाएं, 30 पुरुष और 8 बच्चे शामिल हैं। इसके बाद सभी 137 पर्यटकों को गर्म भोजन, आश्रय और दवाइयां भी मुहैया कराई गईं। चिनार वॉरियर्स ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। बताया गया है कि चिनार कोर को नागरिक प्रशासन से कॉल आया था। इसके बाद इस बचाव अभियान को अंजाम दिया गया। इसके अनुसार चिनार वॉरियर्स ने कुलगाम के मुनाद गांव से एक गर्भवती महिला को निकालने के लिए आपातकालीन संकट कॉल का जवाब दिया। भारी बर्फबारी के बीच बचाव दल समय पर मौके पर पहुंच गया। तत्काल जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और मरीज को यारीपोरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि चिनार कोर का नाम यहां के चिनार वृक्ष के नाम पर रखा गया है। यह सेना कोर जम्मू-कश्मीर के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल करती है। जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अनुसार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के काजीगुंड कस्बे में बर्फबारी में करीब 2000 वाहन फंस गए हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2001)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (327)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (811)
- खेल (369)
- धर्म - कर्म (612)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (475)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (167)
- टेक्नोलॉजी (185)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (362)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..