Dark Mode
  • day 00 month 0000
20 अगस्त 2025 आज का राशिफल:प्यार, करियर और धन की भविष्यवाणी

20 अगस्त 2025 आज का राशिफल:प्यार, करियर और धन की भविष्यवाणी

आज का राशिफल 20 अगस्त 2025, दिन बुधवार (Wednesday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं।


दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2025, आज बुधवार को भाग्यशाली राशियाँ वृष राशि और तुला राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन राशि के दैनिक राशिफल में 20 अगस्त 2025 को सभी राशियों का प्रेम, करियर और धन के मामलों में कैसा रहेगा आज का ज्योतिषीय भविष्यफल ?


मेष (Aries) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में मेष राशि का आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा। कामों को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएंगे। मानसिक रूप से आप तनावमुक्त रहेगें। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता मिल सकती है।


वृष (Taurus) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में वृषभ राशि किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में सहयोगी के आप मदद कर सकते हैं।


मिथुन (Gemini) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में मिथुन राशि को व्यापार में धन लगाने के लिए आपको कोई अच्छा बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। आय के नए मार्ग खुलेंगे। कोई अधिकारी आपके काम से खुश होगा। यात्रा का योग है। फिजूलखर्ची से बचें।

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में कर्क राशि आज आपको अपने बजट पर ध्यान रखना होगा। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रह सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।


सिंह (Leo) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में सिंह राशि के कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने से लाभ हो सकता है। वाणी में भी मिठास जरुरी है। समझदारी से कार्य को पूरा करेंगे। संतुलित खानपान जरूरी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहिये।

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में कन्या राशि के कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। आपके मेहनत और लगन से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घरेलू मामलों में लापरवाही न करें, जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। कोई शारीरिक समस्या बढ़ सकती है, जिसको लेकर आप तनाव में रहेंगे।

 

तुला (Libra) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में तुला राशि व्यापार में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। प्रेम और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पाचन संबंधी समस्याओं से बचें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो टाल दें।

 

वृश्चिक (Scorpio) का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में वृश्चिक राशि के व्यापार करने वालों के व्यापार में बढ़ोतरी अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन पहले बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। धन वृद्धि के मार्ग खुलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रीय रहेंगे और तनावमुक्त रहेंगे।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में धनु राशि को कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी अनचाही यात्रा पर भी निकलना पद सकता है। किसी के मामले में दखल न करें। सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। सेहत आपकी सामान्य रहेगी। लेन-देन जाँच-पड़ताल कर लें।


मकर (Capricorn) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में मकर राशि के आज पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। आपका धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लव लाइफ में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।


कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में कुंभ राशि के क़ानूनी मामलों को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें आप थोड़ा धैर्य बनाएं रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। काम को लेकर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है।


मीन (Pisces) आज का राशिफल

 

बुधवार के राशिफल में मीन राशि के धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर के मामले सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट के पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। कुछ अपने नौकरी में बदलाव में विचार करेंगे। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?