Dark Mode
  • day 00 month 0000
17 अगस्त 2025 आज का राशिफल:जानें कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशियों के लिए

17 अगस्त 2025 आज का राशिफल:जानें कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशियों के लिए

आज का राशिफल 17 अगस्त 2025, दिन रविवार (Sunday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं।


दैनिक राशिफल 17 अगस्त 2025, आज रविवार के आज का राशिफल में भाग्यशाली राशियाँ वृषभ राशि और मीन राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन राशि के दैनिक राशिफल में 17 अगस्त 2025 को सभी राशियों का आज की ज्योतिष भविष्यवाणी में प्रेम, करियर और धन के मामलों में आज का दैनिक भविष्यफल कैसा रहेगा ?


मेष (Aries) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में मेष राशि का आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी, संतुलन बनाए रखें। आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। व्यापार में बढ़ी उपलब्धि मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

 

वृष (Taurus) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में वृषभ राशि के आर्थिक लाभ के योग है। पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है। सेहत में सुधार दिखेगा, लेकिन खान-पान में सावधानी रखें। बड़ों के सलाह से परेशान मन से छुटकारा मिलेगा।


मिथुन (Gemini) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में मिथुन राशि किसी नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। आज रिश्तों में मधुरता लाएं। यात्रा पर पार्टनर के साथ जा सकते हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्च को नियंत्रण रखें। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में कर्क राशि भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुक जाए। आपका यदि अटका हुआ धन था, तो उसके मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी।


सिंह (Leo) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में सिंह राशि को आज का दिन अवसर का दस्तक दे सकते हैं। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहेंगे। अविवाहित के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।

 


कन्या (Virgo) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में कन्या राशि के आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार में प्रगति होगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है।

 

तुला (Libra) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में तुला राशि को जल्द परिश्रम का उत्तम फल मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे, प्रेमी से भावनात्मक जुड़ाव। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। धन के लेन-देन में सतर्कता रखें। क्रोध को हावी न होने दें। संतान पक्ष के सेहत का ख्याल रखें।


वृश्चिक (Scorpio) का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में वृश्चिक राशि को राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में धनु राशि आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक प्रवृत्तियों की ओर रुझान बढ़ेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। नौकरी के वजह से तनाव संभव है। आय के नए मार्ग खुलेंगे।

 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में मकर राशि आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। परिवार के संग अच्छा समय गुजरेगा। परिवार संग शॉपिंग के लिए प्लान बना सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में कुंभ राशि का दांपत्य जीवन में प्यार और स्नेह से भरपूर रहेगा। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान दें।

 

मीन (Pisces) आज का राशिफल

 

रविवार के राशिफल में मीन राशि के करियर में उन्नति, वित्तीय सोच-विचार व पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सौहार्द, प्रेम जीवन में सुधार होगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलो में सफलता आगे बढ़ने के संकेत हैं। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?