
कौन हैं सुशीला कार्की ? क्या है भारत से कनेक्शन और पीएम मोदी पर कही अहम बातें
-
Anjali
- September 11, 2025
नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की (Sushila Karki) का नाम नेपाल की संभावित अंतरिम पीएम के रूप में सामने आया है। केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की, जिसमें करीब 5000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और सबसे ज्यादा समर्थन सुशीला कार्की (Sushila Karki) को मिला। इस समर्थन के बाद सुशीला कार्की नेपाल में नई अंतरिम सरकार की संभावित मुखिया बन सकती हैं।
सुशीला कार्की भारत कनेक्शन की बात भी बहुत ज्यादा चर्चा में चल रहे है की सुशीला कार्की का भारत के क्या कनेक्शन हैं। 7 जून 1952 को विराटनगर, नेपाल में जन्मीं सुशीला कार्की ने काशी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से 1975 में राजनीतिक विज्ञान में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। सुशीला कार्की भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मजबूती देने वाली अंतरिम पीएम हो सकती हैं। उन्होंने अपने BHU के दिनों को याद करते हुए कहा कि भारत के साथ उनके रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं।
पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की (Sushila Karki) नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं। 11 जुलाई 2016 को उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का नेतृत्व संभाला। सुशीला कार्की भ्रष्टाचार विरोधी रुख के लिए भी जानी जाती हैं और उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों में कई बड़े फैसले लिए गए। सुशीला कार्की पीएम मोदी और भारतीय नेताओं से प्रभावित रही हैं और उन्होंने हमेशा भारत को मित्रवत देश माना।
Gen-Z प्रदर्शनकारियों के समर्थन के बाद सुशीला कार्की (Sushila Karki) के नाम पर करीब 2500 लोगों ने सहमति जताई। सुशीला कार्की के भारत कनेक्शन और उनके BHU के अनुभव के कारण उन्हें नेपाल की अंतरिम सरकार के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय हित में काम करने के लिए तैयार हैं और युवाओं का भरोसा उनके लिए प्रेरणा है।
जानकारी के मुताबिक सुशीला कार्की (Sushila Karki) ने भारत और पीएम मोदी (PM Modi) के प्रति अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं से प्रभावित होने के कारण वह मोदी जी को एक कुशल और प्रभावशाली नेता मानती हैं। सुशीला कार्की भारत के साथ मजबूत संबंधों की ओर इशारा करती हैं और नेपाल की अंतरिम सरकार के नेतृत्व में यह संबंध और मजबूत हो सकता है।
नेपाल में सुशीला कार्की (Sushila Karki) के नाम के साथ ही कुलमन घीसिंग और सुमना श्रेष्ठ जैसे अन्य संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आए हैं, लेकिन सुशीला कार्की सबसे आगे हैं। उनके भारत कनेक्शन और पीएम मोदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से नेपाल-भारत संबंधों में सुधार और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।
इस समय नेपाल में राजनीतिक व्यवस्था ध्वस्त है और सुरक्षा नेपाली सेना के हाथ में है। सुशीला कार्की अंतरिम पीएम बनने पर देश में स्थिरता और युवा नेतृत्व के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करने की संभावना बढ़ा सकती हैं। सुशीला कार्की इंडिया रिलेशन और उनके बयान नेपाल राजनीति में नई दिशा दे सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2103)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (344)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (867)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (643)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (566)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (493)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (226)
- दिल्ली (259)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (188)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (377)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (52)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (12)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..