Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज किस्मत क्या कहती है? 25 अप्रैल आज का राशिफल

आज किस्मत क्या कहती है? 25 अप्रैल आज का राशिफल

आज के राशिफल में ग्रहों की चाल आपके दिन को कैसे करेगी प्रभावित 

 

April 25 Today’s horoscope: 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46−12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 10:36 से 12:12 मिनट तक रहेगा।

 

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के लिए बड़ी सफलता मिलेगी। 25 अप्रैल राशिफल में धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज का ज्योतिष फल के अनुसार दैनिक राशिफल में हर व्यक्ति की राशि उसके जीवन की दिशा तय करने में मदद करती है। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार दैनिक राशिफल 2025 सभी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। तो आइए जानते हैं आज की राशि भविष्यवाणी मेष से मीन तक में 25 अप्रैल राशिफल के सभी राशियाँ क्या कहती हैं?

 

मेष (Aries) आज का राशिफल


आज का राशिफल मेष के लिए दिलचस्प रहने वाला है। आज के दिन आप प्रियजनों के साथ बिताएंगे। घर के कामों में आज जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। आज आप अध्यात्म से जुड़ सकते हैं। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज आपका जीवन साथी कोई सरप्राइज दे सकता है। थोड़ा धन से कोई चीज बांटे। जीवन में सकारात्मकता आएगी।

 

वृष (Taurus) आज का राशिफल


आज का राशिफल वृष के लिए आज दिया हुआ धन वापस मिलेगा। मित्र से फिजूल की बात पर विवाद न करें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दीजिए। रोज के व्यर्थ के भागदौड़ कम करें। विद्यार्थी आज अपना पूरा मन पढ़ाई पर लगाएंगे। भोजन करने से पहले बांटकर खाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल


आज का राशिफल मिथुन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी से जुड़े मामलों में आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज खुशी से मन में उत्साह रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। आज के राशिफल में आपको खुशखबरी मिल सकती है। दिन के एक घंटे सेवा में लगाएं। शांति मिलेगी।

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल


आज का राशिफल कर्क के लिए सामान्य रहेगा। आज कुछ अलग करने को मन करेगा। आज व्यापार में लाभ है। आज के राशिफल में विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा करने की योजना बनाएंगे। नौकरी तलाश करने वाले आज सफल होंगे। काम पर जाने से पहले भगवान का ध्यान करके निकलें।

 

सिंह (Leo) आज का राशिफल


आज का राशिफल सिंह के लिए बेहतर है। आज आप के परिवार के लिए कुछ अच्छा करने को सोच सकते हैं। व्यवसाय में सुधार होगा। आज के राशिफल में भविष्य में निवेश के लिए कुछ योजना बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। सुबह में भगवान का नाम जाप करें।

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल


आज का राशिफल कन्या के लिए विशेष है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा के परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर हैं, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। थोड़ा बहस की आदत को कम करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रोज आंख बंद करके 10 मिनट के लिए शांत होकर बैठें। तनाव मुक्त रहेंगे।

 

 ये भी पढ़े- जिद्दी स्वभाव के होते हैं K नामाक्षर के जातक, जानिए कैसा है इनका व्यक्तित्व

 

तुला (Libra) आज का राशिफल


आज का राशिफल तुला के लिए नए अवसर लेकर आएगा। भूतकाल में किए फैसले के परिणाम मिलेंगे। बॉस का आज सहयोग मिलेगा और काम की तारीफ होगी। कुछ नया करने का विचार आएगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा कम अच्छा रह सकता है। धन से कुछ निकालकर बच्चों को बांटें। मन में प्रसन्नता आएगी।

 

वृश्चिक (Scorpio) का राशिफल


आज का राशिफल वृश्चिक के लिए मिला-जुला है। ऑफिस और घर के काम को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। काम का बोझ न लें। थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। थोड़ा समय बच्चों के साथ बिताएं। किसी पुराने मित्र से मिलने की संभावना है। खाने से पहले खिलाकर खाएं। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल


आज का राशिफल धनु के लिए शानदार है। कोई पुराना निवेश का लाभ मिल सकता है। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कभी-कभी प्राकृतिक आहार लें। पाचन क्रिया मजबूत रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल


आज का राशिफल मकर के लिए आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज आप अपने व्यवहार से ऑफिस में अधिकारी को प्रभावित करेंगे। घर के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज के राशिफल में विद्यार्थी को मेहनत करनी पड़ेगी तभी परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। 10 मिनट के लिए बच्चे शांत होकर आंख बंद कर बैठें। मन का भटकना कम होगा।

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल


आज का राशिफल कुंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज तरक्की के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखें। उधार दिया धन मिल सकता है। दिन के एक घंटे सेवा में लगाएं। आत्मसंतोष बढ़ेगा।

 

मीन (Pisces) आज का राशिफल


आज का राशिफल मीन के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज परिवारजनों का साथ मिलेगा। बॉस का आज सहयोग मिलेगा और काम की तारीफ होगी। कुछ नया करने का विचार आएगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा कम अच्छा रह सकता है। व्यवसाय में सुधार होगा। बच्चों को खाने की चीज बांटें जो आपको पसंद हो।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?