
Trump address to US Congress : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे अमेरिकी संसद को संबोधित, भारत पर टैरिफ को लेकर कहीं ये बात
-
Renuka
- March 5, 2025
Trump address to US Congress : डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद को दूसरी बार संभालने के बाद से पहली बार अमेरिकी संसद को संबोधित कर रहे है। इसी के साथ आज के इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को इन्विटेशन दिया गया है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कर रहे संसद को संबोधित
अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि- उन्होंने 43 दिन में जो किया है वह कई सरकारें अपने 4 या 8 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाईं। साथ ही ट्रम्प ने 2 अप्रैल से जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- "भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, चीन का हमारे सामानों पर औसत टैरिफ हमसे दोगुना है और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना है।"

ट्रंप ने दो बार किया भारत जिक्र
जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए दो बार भारत का नाम लिया है। वहीं आशंकाओं के अनुरुप ही उन्होंने कहा कि- भारत हम 100 फीसदी टैरिफ लगाता है। ये एकदम ठीक नहीं है, ट्रंप ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल से जो भी देश अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगाएगा उस पर हम भी उतना ही टैरिफ लगाएंगे। साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि- अगर आप ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका में अपना सामान नहीं बनाते हैं तो आपको टैरिफ देना पड़ेगा और कुछ मामलों में तो तगड़ी टैरिफ देनी पड़ेगी।
क्या है टैरिफ
बता दें कि टैरिफ एक प्रकार का कर यानी टैक्स है जो सरकारें आयात और निर्यात होने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर लगाती हैं। वहीं इसका मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करना, घरेलू उद्योगों को संरक्षण देना, राजस्व कमाना और व्यापार संतुलन बनाना होता है। बता दें कि अमेरिका के संदर्भ में अगर भारत के बिजनेसमैन अमेरिका से वाशिंगटन सेब मंगाते हैं और माना जाए कि इसकी कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो है। यदि भारत सरकार इस पर 100 रुपये प्रति किलो टैरिफ लगाती है तो इस सेब का मूल्य 200 रुपये प्रतिकिलो हो जाता है। इससे अमेरिकी प्रोडक्ट भारत के बाजार में महंगा हो जाता है और नैचुरली इसके खरीदार कम हो जाते हैं।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..