ट्रंप का बड़ा दावा: “हर महीने रोकता हूं एक युद्ध, अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान की बारी”
-
Manjushree
- October 26, 2025
मलेशिया में आयोजित कंबोडिया थाईलैंड शांति समझौते के समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव को “बहुत जल्दी” खत्म कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक आठ युद्ध समाप्त किए हैं और अब केवल एक संघर्ष बाकी है पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद।
UN नहीं करता, मैं करूंगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी भरोसा जताया कि वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद को भी जल्दी सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों को जानता हूं। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों बहुत अच्छे लोग हैं। मुझे यकीन है, इसे भी मैं जल्द सुलझा दूंगा।' डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, कहना तो नहीं चाहिए कि ये मेरा शौक है, क्योंकि यह बहुत गंभीर मामला है। लेकिन सच कहूं तो मैं इसमें अच्छा हूं और मुझे यह करना पसंद है। हालांकि ये काम संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए, लेकिन वे नहीं करते।
सीमा पर बढ़ा तनाव
बता दें कि हाल के दिनों में डूरंड रेखा पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें तेज़ हुई हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमले किए, जबकि तालिबान ने कई चौकियों पर कब्जा कर लिया। यह सीमा ब्रिटिश काल में तय की गई थी, जिसे अफगानिस्तान ने कभी औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।
कंबोडिया-थाईलैंड शांति समझौता
थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने ट्रंप की मौजूदगी में विस्तारित युद्धविराम समझौते पर साइन किए। ट्रंप ने समारोह में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते को “असंभव को संभव” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस एक समझौते से लाखों लोगों की जान बची है और अमेरिका ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फोन कॉल से रुकी हिंसा
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने स्कॉटलैंड से दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बात की थी, जिससे सीमा पर हिंसा रुक गई। उन्होंने इसे “अविश्वसनीय” बताया कि कैसे एक दिन की बातचीत से 32 साल पुराना संघर्ष थम गया। शांति संधि के साथ ही ट्रंप ने कंबोडिया के साथ व्यापारिक समझौता और थाईलैंड के साथ क्रिटिकल मिनरल्स पर करार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका तब तक सहयोग बनाए रखेगा जब तक ये देश शांति बनाए रखेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रविवार (26 अक्टूबर) से पांच दिवसीय एशिया यात्रा शुरू हुई। जनवरी में पद संभालने के बाद ट्रंप का एशिया का पहला दौरा और विदेश में सबसे लंबा प्रवास है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2425)
- अपराध (163)
- मनोरंजन (441)
- शहर और राज्य (340)
- दुनिया (1036)
- खेल (453)
- धर्म - कर्म (771)
- व्यवसाय (193)
- राजनीति (597)
- हेल्थ (209)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (572)
- हरियाणा (80)
- मध्य प्रदेश (74)
- उत्तर प्रदेश (291)
- दिल्ली (336)
- महाराष्ट्र (211)
- बिहार (358)
- टेक्नोलॉजी (225)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (133)
- शिक्षा (126)
- नुस्खे (97)
- राशिफल (430)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (26)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (3)
- छत्तीसगढ (11)
- गुजरात (23)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (15)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..