Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज का राशिफल18 सितंबर 2025: जानें सभी राशियों का शुभ-अशुभ प्रभाव

आज का राशिफल18 सितंबर 2025: जानें सभी राशियों का शुभ-अशुभ प्रभाव

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 18 सितंबर 2025, दिन गुरुवार (Thursday) कई राशियों के लिए खास रहेगा। जिसमें आज 18 सितंबर 2025 के राशिफल में कर्क राशि और धनु राशि का आज का दिन सभी राशियों से अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन तक 18 सितंबर 2025 के राशिफल में आज कैसा रहेगा दैनिक ज्योतिष भविष्यवाणी-

 

मेष (Aries)

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई आकस्मिक लाभकारी सूचना मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में सेवा का मौका मिलेगा। बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिलेगा।


वृषभ (Taurus)

आज का राशिफल बताता है कि कार्यक्षेत्र में आज सावधान होने की जरुरत है। जीवनसाथी से थोड़ा तनाव हो सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें, उम्मीद से ज्यादा व्यय हो सकता है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना जरुरी है। आपकी सलाह संतान के लिए कारगर होगी।


मिथुन (Gemini)

आज का राशिफल बताता है कि व्यापार के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन कारोबार में वृद्धि होती रहेगी। सुख-सुविधा के लिए दिन भी अच्छा है। फिजूल बहस से बचें। आकस्मिक यात्रा पर आपका जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल अच्छा मिलेगा।


कर्क (Cancer)

आज का राशिफल बताता है कि निवेश के लिए आज का दिन लाभकारी होगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मुका मिल सकता है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। लव पार्टनर के साथ रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें।


सिंह (Leo)

आज का राशिफल बताता है कि आज पार्टनरशिप में किसी नए कार्य का शुभारम्भ कर सकते है। अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। पारवारिक विवाद में आज राहत मिल सकता है। दांपत्य जीवन बेहतर होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

 

कन्या (Virgo)

आज का राशिफल बताता है कि कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। दिन भी व्यस्त भरा रहेगा। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि बनी रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। राजनीति में भी जुड़ाव बढ़ सकता है।


तुला (Libra)

आज का राशिफल बताता है कि व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में तरक्की की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे है। यात्रा पर जाना हो सकता है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। जरुरी कार्यों को पूरा करने का प्रयास रहेगा।

 

वृश्चिक (Scorpio)

आज का राशिफल बताता है कि सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। फिजूल की भागदौड़ भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन से तरक्की के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। लाइफ पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। सुखद समय की अनुभूतियाँ प्रबल होंगी।

 

धनु (Sagittarius)

आज का राशिफल बताता है कि प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। खर्च की अधिकता से तनाव रहेगा। परिवार की किसी सदस्य की तबियत से परेशान रहेंगे।आकस्मिक बड़ा लाभ भी हो सकता है। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें।


मकर (Capricorn)

आज का राशिफल बताता है कि सब्र का फल मीठा होता है धैर्य रखें व अच्छे समय इन्तजार करें। आज कोई भी फैसला लेने से पहले विचार करें। व्यवसाय में लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में थोड़ा नुकसान रह सकता है। संतान आपको सरप्राइज देते सकते हैं। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगी।


कुंभ (Aquarius)

आज का राशिफल बताता है कि पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई व्यक्ति आपको प्रभावित कर सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपसी बातचीत में तालमेल बनाकर रखें।


मीन (Pisces)

आज का राशिफल बताता है कि नौकरी में बदलाव या ऑफर मिल सकता है। आर्थिक परेशानी भी जल्द दूर होंगी। मन से निगेटिव बातों को निकलना होगा। व्यापार-कारोबार के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने काम को प्राथमिकता से करें।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?