
आज का राशिफल 13 सितंबर 2025: सितारे किसका देंगे साथ और किसे रहना होगा सतर्क?
-
Manjushree
- September 13, 2025
आज का राशिफल (Today's Horoscope) 13 सितंबर 2025, दिन शनिवार (Saturday) सभी राशियों के लिए रहेगा खास। आज 13 सितंबर 2025 के आज के राशिफल में भाग्यशाली राशियाँ मिथुन राशि और कुंभ राशि का आज का दिन सभी राशियों से अच्छा रहेगा। आइए जानें दैनिक मेष से मीन राशिफल में 13 सितंबर 2025 आज कैसा रहेगा दैनिक ज्योतिष भविष्यवाणी-
मेष (Aries)
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक खुशी मिल सकती। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आज उस दिशा में कुछ अच्छी खबर या मौका मिल सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज किसी भी मामलों जल्दबाज़ी में फैसले न लें। आर्थिक वृद्धि से ख़ुशी रहेगी।
वृषभ (Taurus)
आज का राशिफल बताता है कि फाइनेंशियल मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार को लेकर पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन (Gemini)
आज का राशिफल बताता है कि व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में खासकर प्राइवेट सेक्टर में अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है, जिससे आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ होगी। इनकम के मामलों नए सोर्स मिल सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर कंट्रोल रखें।
कर्क (Cancer)
आज का राशिफल बताता है कि आपके व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते है। रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। आज परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज घर में उत्सव का माहौल होगा। आज सृजनात्मक विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं।
सिंह (Leo)
आज का राशिफल बताता है कि आपका विदेश यात्रा का योग बन रहा है। कोई जरुरी डील भी पक्की होगी। धन की सही व्यवस्था से सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा, जबकि बच्चों को पढ़ाई में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। भविष्य के लिए निवेश पर विचार कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज का राशिफल बताता है कि आज व्यापार में आप पूरी मेहनत से अपना कार्य पूरा करेंगे, जिससे आपको उसका फायदा भी मिलेगा। आज दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा । नौकरी में प्रमोशन का अच्छा समय भी है।
तुला (Libra)
आज का राशिफल बताता है कि करियर को लेकर सावधान होने की जरुरत है। आप नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे और यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का राशिफल बताता है कि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा, कई बार अनचाहे खर्च भी करने पड़ सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। किसी संपत्ति के सौदे में सोच-समझकर निर्णय लें, ऐसा न हो कि बाद में पछतावा हो। खानपान पर ध्यान जरूर दें।
धनु (Sagittarius)
आज का राशिफल बताता है कि आज बुद्धिमानी से निर्णय लेने का दिन है। कोई पुराना चल रहा विवाद सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। समाज में आज मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। आज का दिन खर्चीला रहेगा। कहीं यात्रा का प्लान भी करेंगे।
मकर (Capricorn)
आज का राशिफल बताता है कि आज धैर्य से काम लेना होगा। वाणी में संयम और क्रोध को कंट्रोल रखें। लव-पार्टनर से थोड़ी अनबन रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी। आज आपके निर्णय आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।
कुंभ (Aquarius)
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन बेहद फलदायक रहेगा। आज आपकी योजनाओं को गति मिलेगी, और आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी खोई हुई चीज भी वापस मिल सकती है।
मीन (Pisces)
आज का राशिफल बताता है कि आज बड़ों का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, जो आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में गति आएगी। कोई महँगा समान लेने का विचार होगा।
ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2116)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (346)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (872)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (646)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (495)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (227)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (189)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (379)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (54)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (6)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..