Dark Mode
  • day 00 month 0000
एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी फरीदाबाद से पकड़ा गया

एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी फरीदाबाद से पकड़ा गया

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर हुई फायरिंग का बड़ा अपडेट सामने आया है। एल्विश यादव घर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फायरिंग का आरोपी इशांत उर्फ गांधी को फरीदाबाद से पकड़ लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बड़ी कार्रवाई क्राइम न्यूज़ फरीदाबाद में सुर्खियां बनी हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान फायरिंग का आरोपी इशांत ने पुलिस टीम पर 6 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और आरोपी को दबोच लिया गया। इस कार्रवाई के बाद एल्विश यादव मामला और भी चर्चाओं में है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 

दरअसल, 17 अगस्त को सुबह 5.30 बजे गुरुग्राम स्थित एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस एल्विश यादव घर फायरिंग में करीब 24 राउंड गोलियां चली थीं। गनीमत रही कि इस वारदात में एल्विश यादव और उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद से ही एल्विश यादव मामला पुलिस की प्राथमिकता में रहा।

 

इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात भाऊ गैंग ने ली थी। एल्विश यादव घर फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें हेलमेट पहने बदमाश गोलियां चलाकर भागते दिखे। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद फायरिंग का आरोपी इशांत पकड़ा जा चुका है। फरीदाबाद से गिरफ्तार इस आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 

एनकाउंटर में घायल आरोपी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम इस पूरे एल्विश यादव मामला की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करेंThe India Moves

 

Frequently Asked Questions

 

Q1. एल्विश यादव के घर फायरिंग की घटना कब हुई थी?
Ans. यह घटना 17 अगस्त की सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर पर हुई थी।

 

Q2. एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी कहाँ से पकड़ा गया?
Ans. मुख्य फायरिंग का आरोपी इशांत उर्फ गांधी को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Q3. क्या इस घटना में एल्विश यादव या उनके परिवार को कोई नुकसान हुआ?
Ans. गनीमत रही कि एल्विश यादव या उनके परिवार को इस फायरिंग घटना में कोई चोट नहीं आई।

 

Q4. क्या एल्विश यादव ने इस फायरिंग घटना पर कोई बयान दिया है?
Ans. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विश यादव के परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तुरंत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 

Q5. एल्विश यादव के घर पर फायरिंग किस समय हुई थी?
Ans. सुबह 5:30 बजे, दो बदमाश घर के बाहर आए और लगभग 24 राउंड फायरिंग की।

 

Q6. फायरिंग मामले में कितने आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं?
Ans. इस एल्विश यादव मामला में अब तक तीन बदमाशों का नाम सामने आया है, जिनमें से एक आरोपी इशांत उर्फ गांधी पकड़ा जा चुका है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?