Dark Mode
  • day 00 month 0000
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में दिखेगा अमिताभ बच्चन की आवाज़ का जादू

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में दिखेगा अमिताभ बच्चन की आवाज़ का जादू

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। अब खबर है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज़ फिल्म में गूंजेगी। बिग बी न सिर्फ जटायु को अपनी आवाज देंगे, बल्कि फिल्म के नैरेटर यानी सूत्रधार भी बन सकते हैं।

 

रणबीर कपूर ने पूरी की रामायण की शूटिंग का पहला पार्ट

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इस भव्य प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा। रामायण का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बनाता है।

 

अमिताभ बच्चन की आवाज़ का जादू

 

मेकर्स का मानना है कि अमिताभ बच्चन की आवाज़ फिल्म को दिव्य और भव्य टच देगी। उनकी आवाज़ से फिल्म की शुरुआत होगी और नैरेशन का असर दर्शकों के दिलों पर गहरा छाप छोड़ेगा। बिग बी का जटायु को आवाज़ देना और साथ ही नैरेटर बनना, फिल्म को एक नया स्तर देगा।

 

सुग्रीव बनेंगे अमित सियाल

 

‘मिर्जापुर’ और ‘महारानी’ जैसी वेब सीरीज़ से पहचान बनाने वाले एक्टर अमित सियाल को रामायण में सुग्रीव के रोल के लिए साइन किया गया है। उन्होंने रेड 2 और कला जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उनके लिए रामायण करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।

 

रामायण की दमदार स्टारकास्ट

 

  • रणबीर कपूर – भगवान राम
  • साई पल्लवी – माता सीता
  • सनी देओल – हनुमान
  • यश – रावण
  • रवि दुबे – लक्ष्मण
  • लारा दत्ता – कैकेयी
  • अरुण गोविल – राजा दशरथ

 

VFX की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता नमित मल्होत्रा की टीम संभाल रही है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 Frequently Asked Questions

 

Q1. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कब रिलीज़ होगी?
Ans. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा।

 

Q2. ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन की आवाज़ किस भूमिका के लिए इस्तेमाल हुई है?
Ans. बिग बी जटायु को आवाज़ देंगे और साथ ही फिल्म के नैरेटर बन सकते हैं।

 

Q3. ‘रामायण’ में रणबीर कपूर किस पात्र की भूमिका निभा रहे हैं?
Ans. रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं।

 

Q4. ‘रामायण’ के निर्देशक और निर्माता कौन हैं?
Ans. निर्देशक नितेश तिवारी हैं और निर्माता नमित मल्होत्रा व यश हैं।

 

Q5. फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकार कौन-कौन हैं?
Ans. साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), अमित सियाल (सुग्रीव) शामिल हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?