
पढ़िए आज 2 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- August 2, 2025
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार को देश में तेज़ रफ्तार ट्रेन चलाने की योजना मार्च 2026 तक तैयार करने को कहा है। इस प्लान से आने वाले समय में रूस में हाई-स्पीड रेल चलने का रास्ता खुलेगा। सरकार अब इस काम की तैयारी में लग गई है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान देश के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां सिर्फ बेहतरीन इंजीनियर ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और उद्देश्यपूर्ण प्रोफेशनल्स भी तैयार किए जा रहे हैं।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सभी विभागों ने मिलकर काम किया और सेनाओं ने सभी लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरे किए। उन्होंने बताया कि पहलगाम घटना के बाद पहली बैठक में ही सभी अधिकारियों ने एकजुट होकर कहा कि हम बड़ा ऑपरेशन शुरू करने को तैयार हैं।
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू विज्ञान भवन में "भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकार" पर आयोजित विमर्श में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के विचारों के अनुसार किसी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं की स्थिति से मापी जाती है।
- विपक्षी सांसदों के बार-बार हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए संसदीय मर्यादाओं का पालन ज़रूरी है।
- लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह ने सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के पद पर कार्यरत थे।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली को कूड़े से आज़ादी' अभियान की शुरुआत की। एक महीने चलने वाले इस सफाई अभियान में लोगों से दिल्ली को साफ, सुंदर और गौरवशाली बनाने के लिए साथ आने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली को स्वच्छ बनाने की प्रतिबद्धता बताया।
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास वोट चोरी के पक्के सबूत हैं और आयोग के जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
- नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2008 में 'हिंदू टेरर' की धारणा एक राजनीतिक षड्यंत्र थी, जिसे वोट बैंक की राजनीति के लिए गढ़ा गया। उन्होंने कहा कि उस समय 'इस्लामिक आतंकवाद' पर चर्चा थी, लेकिन संतुलन दिखाने के लिए 'भगवा आतंकवाद' शब्द लाया गया।
- उदयपुर, राजस्थान में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर राजभोग झांकी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
- दिल्ली में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ATS अधिकारी रहे महबूब मुजावर ने खुलासा किया है कि 2008 मालेगांव ब्लास्ट के बाद सरकार और उच्च अधिकारियों ने उन पर RSS प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव डाला।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2161)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (354)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (885)
- खेल (390)
- धर्म - कर्म (658)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (569)
- हेल्थ (190)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (505)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (234)
- दिल्ली (267)
- महाराष्ट्र (177)
- बिहार (203)
- टेक्नोलॉजी (192)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (385)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%