
पढ़िए आज 19 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- June 19, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में आयोजित G7 समिट में भाग लिया, जहां उन्होंने आतंकवाद, मानव तस्करी और राजनीतिक दमन जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और जापान के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता भी की, जिसमें व्यापार, निवेश और सुरक्षा सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ
- राष्ट्रपति भवन में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह, और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को प्रभावी बनाया।
- लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, लेह की नामांकित सदस्य डॉ. यांचन डोलमा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में 400 स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे राज्य में पिछले चार वर्षों में कुल 1,20,359 सरकारी नौकरियाँ प्रदान की गई हैं। सरकार का लक्ष्य 2026 तक 1.7 लाख सरकारी नौकरियाँ प्रदान करना है, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में और नियुक्तियाँ शामिल हैं।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने राज्य के सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में कुरुक्षेत्र के सभी चौराहों के नाम महाभारत से जुड़े विषयों पर रखने के निर्देश दिए। इस कदम से धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलेगा।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त 2025 से ₹3000 में वार्षिक FASTag पास की शुरुआत की घोषणा की है। यह पास निजी वाहनों के लिए वैध होगा और एक वर्ष या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगा। इससे टोल प्लाज़ाओं पर लगने वाली भीड़ कम होगी और यात्रा सरल होगी।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल में 'सोमा– द आयुर्वेदिक किचन' का उद्घाटन किया गया। यह भारत का पहला आयुर्वेदिक कैफे है, जो व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल के आधार पर भोजन प्रदान करता है.
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'ग्रामीण रंग पर्यटन संग' कार्यक्रम में होम स्टे योजना और हेलीकॉप्टर सेवा की घोषणा की, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में INS Arnala को औपचारिक रूप से कमीशन किया। यह देश की पहली स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट है, जिस में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून को इंदौर में सोयाबीन किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में किसान, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ एक मंच पर सोयाबीन उत्पादन की उन्नत तकनीकों, चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा करेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1513)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (610)
- खेल (330)
- धर्म - कर्म (502)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (380)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (207)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (86)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (293)
- वीडियो (976)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%