
Gujarat Bypolls 2025: विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानिए अब तक का हाल
-
Shweta
- June 19, 2025
294 मतदान केंद्रों पर जारी है वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गुजरात के दो प्रमुख विधानसभा (Gujarat Bypolls 2025) क्षेत्रों, विसावदर और कडी में गुरुवार, 19 जून 2025 को उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 294 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, साथ ही मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
शुरुआती घंटों में मतदान का प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार, विसावदर में 12.10% और कडी में 9.05% मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने इसे संतोषजनक बताया है। राज्य सरकार ने मतदान को देखते हुए दोनों विधानसभा क्षेत्रों (Gujarat Bypolls 2025) में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डाल सकें।
विसावदर और कडी में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में
दोनों सीटों पर कुल 24 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
- विसावदर सीट पर 16 उम्मीदवार,
- कडी सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विसावदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,61,092 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,35,609 पुरुष, 1,25,479 महिला, और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विसावदर सीट: बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल
विसावदर सीट 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के भूपेंद्र भयानी ने जीती थी। उन्होंने बीजेपी के हर्षद रिबादिया को 7,063 मतों से हराया था। लेकिन दिसंबर 2023 में भयानी ने इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर ली, जिससे यह सीट खाली हो गई। इस उपचुनाव में बीजेपी ने किरीट पटेल को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और ‘आप’ ने गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है। इस सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
कडी सीट: अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर टक्कर
कडी सीट मेहसाणा जिले में आती है और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित है। यह सीट बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां से बीजेपी ने राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस ने पूर्व विधायक रमेश चावड़ा, और ‘आप’ ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा है। रमेश चावड़ा 2012 में यह सीट जीत चुके हैं, लेकिन 2017 में करसनभाई से हार गए थे। अब इस बार फिर वही आमने-सामने हैं।
23 जून को आएंगे नतीजे
गुजरात की इन दोनों सीटों (Gujarat Bypolls 2025) पर हो रहे उपचुनाव के नतीजे 23 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे। दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर है, क्योंकि यह उपचुनाव राज्य में मौजूदा दलों की लोकप्रियता की दिशा भी तय कर सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1516)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (325)
- दुनिया (612)
- खेल (330)
- धर्म - कर्म (502)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (158)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (381)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (207)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (87)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (293)
- वीडियो (978)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..