
पढ़िए आज 12 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- September 12, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। उन्होंने मॉरीशस के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा। भारत का पहला जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित किया गया है।
- अमित शाह ने फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम के तहत पाँच नए हवाई अड्डों को जोड़ने की घोषणा करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के 1893 के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की याद दिलाई और कहा कि भारत 2025 तक अपनी संस्कृति और सनातन धर्म के सिद्धांतों को विश्वभर में फैलाने में सफल रहा है।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से देश की पहली त्रि-सेवा ऑल-वुमेन नौकायन अभियान को हरी झंडी दिखाई। 10 महिला अधिकारी स्वदेशी आईएएसवी त्रिवेणी पर 9 महीने तक 26,000 नौटिकल मील की समुद्री यात्रा करेंगी। यह यात्रा नारी शक्ति और विकसित भारत की झलक पेश करेगी।
- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पाँच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आईईडी बनाने की सामग्री, हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई देशभर में आतंकी गतिविधियों को रोकने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
- एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने तीखा विरोध जताया। उन्होंने पहलगाम हमले की पीड़ित महिलाओं का हवाला देते हुए कहा कि देश अभी भी सदमे में है। राउत ने इसे देशद्रोह बताया और मैच के खिलाफ विरोध की घोषणा की।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM की 65वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि देश में लॉजिस्टिक्स लागत पहले 16% थी, जो अब घटकर 10% हो गई है और इस वर्ष के अंत तक इसे 9% तक लाने का लक्ष्य है।
- भारत के UNHRC प्रतिनिधि ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की, उसे झूठ और प्रचार का ढेर करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग कर रहा है। भारत ने अपने अधिकार जवाब में स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के आरोपों का खंडन किया।
- नेपाल में खराब हालत बढ़ने की वजह से काठमांडू, लालितपुर और भक्तपुर जिलों में सुरक्षा हालात को देखते हुए कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, हालांकि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है और नेपाली सेना ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार प्रदेश को उज्ज्वल भविष्य दे रही है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीबों की मदद, किसानों की आमदनी और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ को एक सप्ताह का विशेष समय मिला। राज्य ने जापानी भाषा में प्रस्तुति देकर अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने इसे एक सफल और सराहनीय प्रयास बताया।
- मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार की सेवाओं और योजनाओं की गवर्नेंस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग (GPR) पर बैठक की। इस दौरान मंत्री एड. आशिष शेलार और अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में योजनाओं को और आसान और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2107)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (344)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (870)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (643)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (566)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (494)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (226)
- दिल्ली (259)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (188)
- टेक्नोलॉजी (190)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (378)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (53)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%