
पढ़िए आज 19 मई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- May 19, 2025
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आज रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बातचीत करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि रूस ने युद्धविराम से पहले नई शर्तें रखी हैं। अब सबकी नजर ट्रंप की मध्यस्थता पर टिकी है।
- अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत अहमदाबाद में आयोजित सहकारी महासम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में सहकारिता क्षेत्र के भविष्य और विकास पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देशभर के सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का नेतृत्व करते हुए भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना और प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ खड़ा है। फडणवीस ने बताया कि यह यात्रा अब शहरों के साथ-साथ पंचायतों में भी निकाली जाएगी।
- मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ मैराथन का आयोजन हुआ। यह अभियान युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य साइकिलिंग को स्वास्थ्यवर्धक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल व्यायाम के रूप में बढ़ावा देना है।
- इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने श्रीहरिकोटा से PSLV-C61 प्रक्षेपण का प्रयास किया, जिसमें पहले दो चरण उम्मीद के मुताबिक सफल रहे। लेकिन तीसरे चरण में आने वाली समस्या के कारण मिशन पूरा नहीं हो पाया। नारायणन ने कहा कि टीम इस घटना की पूरी जांच कर रही है और जल्द ही नए प्रयास के साथ लौटेगी।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के उत्पाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा को भेंट किए। उन्होंने मातृशक्ति के परिश्रम और स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। यह पहल देवभूमि के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को सामने लाने का प्रतीक है।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समरधा गांव में भोज-नर्मदा गेट की आधारशिला रखी। इस परियोजना से क्षेत्र में जल प्रबंधन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
- पलवल की होडल विधानसभा में विधायक हरेंद्र के नेतृत्व में शहीद दिनेश शर्मा को समर्पित एक भावपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रवासियों ने इस यात्रा के माध्यम से शहीद के बलिदान को नमन किया और देशभक्ति का संदेश दिया। शहीद दिनेश शर्मा की वीरता सभी के लिए प्रेरणा बनी हुई है।
- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हाउस में आग लगने की घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार से सभी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की अपील की।
- पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी सिंह के 'आप सबकी आवाज' पार्टी का जन सुराज में विलय पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता पहले JDU में थे और इस विलय के पीछे कौन और कैसे काम कर रहा है, बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है। तेजस्वी यादव ने इस कदम पर सवाल उठाए।
- बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में पार्टी के राज्य समन्वयकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। पार्टी की तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1488)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%