
जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
-
Chhavi
- November 27, 2024
जयपुर।
झारखंड की नई सरकार बन गई है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है। लेकिन शपथ ग्रहण के दौरान ग्रह नक्षत्रो की चाल कैसी होगी। चलिए आपको बताते है। नई सरकार को लेकर लोगों में नई उम्मीदें जन्म ले रही हैं, इसलिए हम 28 नवंबर 2024 को शपथ ग्रहण के समय की कुंडली यदि देखें तो मकर लग्न की कुंडली बन रही है, जिसके स्वामी शनि (Shani) दूसरे भाव में बैठे हैं. राहु (Rahu) तीसरे भाव में, बृहस्पति पांचवें भाव में, मंगल सातवें भाव में, केतु नौवें भाव में, चंद्रमा दसवें भाव में, सूर्य और बुध ग्यारहवें भाव और शुक्र बारहवें भाव में बैठे हैं।
क्या कहती है गृहों की स्थिती
पंडितों का मामना है कि गृहों की ये स्थिती आने वाले दिनों में प्रतिकूलता दर्शाती है। इस ग्रह स्थिति केअनुसार तो सरकार के पक्ष में बहुत सारी स्थितियां मुड़ रही हैं. तीसरे भाव में राहु सरकार को पराक्रम दिखाने वाला और जनता के लिए कुछ नया करने वाला बना सकता है. ग्यारहवें भाव का सूर्य और बुध भी सूझबूझ से काम करने की तरफ इशारा कर रहा है. ऐसे में जरूरी है कि जो भी फैसले लिए जाए वो बहुत सोच समझकर लिए जाएं। पांचवें भाव का स्वामी शुक्र द्वादश में और द्वादश का स्वामी बृहस्पति पांचवें भाव में बैठ कर राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे विदेशी जमीन से जोड़कर कुछ नई योजनाएं चालू की जा सकती हैं. सरकार अपना काम बखूबी करेगी।
महिलाओं का रखना होगा खास ख्याल
ऐसा लगता है लेकिन सप्तम भाव के कर्क राशि के मंगल की वजह से अनेक समस्याएं हो सकती हैं. इससे स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि सरकार के सहयोगी दल सरकार की नीतियों के विरुद्ध जा सकते हैं और आपस में मतभेद होने और अंतर कलह की स्थिति जन्म ले सकती है. इससे बचने के लिए मुख्यमंत्री को बहुत ज्यादा जोर आजमाइश करनी पड़ेगी और कुछ अपनों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है. इसी के साथ सरकार को महिलाओं का खास ख्याल रखने की भी आवश्यकता होगी। कुछ योजनाएं शुरू करनी होगी महिलाओं के लिए जिससे ग्रहों को प्रतिकूल बनाया जा सके।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..