
पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से मिलते थे ये वीजा, सबसे मजबूत वीजा कौन सा था
-
Manjushree
- April 29, 2025
भारत-पाकिस्तान वीजा SAARC वीजा और सामान्य वीजा में क्या था फर्क
Bharat-Pak Visa: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। उनमें से एक बड़ा फैसला भारत-पाकिस्तान वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का लिया गया।
तय तिथि तक अगर पाकिस्तानी भारत से वापस नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीएस की बैठक में भारत ने फैसला किया कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी भारतीय वीजा 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा 29 अप्रैल के बाद से रद्द माना जाएगा। राज्य सरकारें अपने क्षेत्र में मौजूद पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेज रही हैं।
कितने और कौन-कौन से वीजा
भारत-पाकिस्तान वीजा की बात करें तो भारत पाकिस्तान को कितने तरह के वीजा देता था, तो भारत कुल 14 तरह के वीजा पाकिस्तानियों को देता था। भारतीय वीजा नियम पाकिस्तानियों के लिए 14 श्रेणियों में SAARC वीजा, बिजनेस वीजा, वीजा ऑन अराइवल, पत्रकार वीजा, मेडिकल वीजा, ट्रांजिट वीजा, फिल्म वीजा, पर्वतारोहण वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, विजिटर वीजा, छात्र वीजा, तीर्थ वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए ग्रुप तीर्थ वीजा शामिल हैं। इनमें से 12 श्रेणियों में सभी लोगों को तय समय तक भारत देश छोड़ना होगा, वहीं SAARC वीजा वालों के लिए शनिवार तक का वक्त था और मेडिकल वीजा वालों के लिए 29 अप्रैल तक हर हाल में भारत छोड़ देना होगा।

सबसे ताकतवर वीजा कौन सा
विशेष वीजा भारत-पाकिस्तान का SAARC वीजा है, जो सबसे मजबूत माना जाता है। क्योंकि यह वीजा सार्क देशों के चुनिंदा नागरिकों को वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा देता है। भारत सरकार के आदेश के बाद मेडिकल वीजा वालों पाकिस्तानी नागरिकों के अलावा बाकी भारत पाकिस्तान वीजा को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने को कहा गया है।
24 कैटेगरी के तहत मिलते थे वीजा
सार्क वीजा आमतौर पर उन्हें ही दिया जाता है जो कि क्षेत्र के अंदर वीजा से मुक्त होते हैं। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका इसके सदस्य हैं। SAARC ने 1992 में एक-दूसरे देशों में आसानी से लोगों की आवाजाही के लिए SAARC वीजा छूट स्कीम लॉन्च की। पाकिस्तान नागरिकों के लिए भारत पाकिस्तान वीजा 24 विशेष कैटेगरी में यह वीजा जारी किया गया था।

भारत का कड़ा कदम, पाकिस्तानियों के वीजा रद्द
गुरुवार को भारत सरकार ने इस बात का ऐलान किया था कि कुछ कैटेगरी को छोड़कर सभी भारत पाकिस्तान वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके इस संबंध में आदेश का पालन करने के लिए कहा था।
पाकिस्तान से भारत में आए 1,099 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। इनमें 14 राजनयिक और अधिकारी भी शामिल हैं। भारत के कड़े रुख के बाद से अब भारतीय भी पाकिस्तान से वापस स्वदेश लौट रहे हैं। पिछले चार दिनों में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 800 से अधिक भारतीय वापस अपने देश लौटे हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1478)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..