Dark Mode
  • Tuesday 18 March 2025 15:08:02
मनी प्लांट से दूर होगी नकरात्मकता,  शुक्रवार है शुभ दिन

मनी प्लांट से दूर होगी नकरात्मकता, शुक्रवार है शुभ दिन

 

कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख और समृद्धि आती है। और ऐसे पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी संचालित होती है। घर में सकारात्मक वाइब्स लाने वाले इन पौधों में मनी प्लांट का पौधा भी शामिल है। मनी प्लांट को “पैसे वाला पौधा” भी कहा जाता है। मनी प्लांट एक बेल होती है जो बहुत खूबसूरत होती है। मनी प्लांट जमीन और पानी दोनों में आसानी से लगाई जा सकती है। यह धन की देवी लक्ष्मी माँ का प्रतीक माना जाता है, जिससे धन की वृद्धि की आशा की जाती है।

 

मनी प्लांट से दूर होगी नकरात्मकता,  शुक्रवार है शुभ दिन

मनी प्लांट को घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है। अन्य पौधों की तुलना में यह अधिकतर घर और ऑफिस में देखने को मिलता है। ऑफिस और घर के वातावरण को भी ठंडा रखता है।

 

मनी प्लांट को घर में लगाना कई तरह से शुभ माना गया है, लेकिन मनी प्लांट को चुराकर नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट को चुराकर लगाने से इसकी ऊर्जा नकारात्मक में बदल जाती है, क्योंकि किसी भी तरह की चोरी गलत है।

 

ये भी पढ़े-हिमाचल प्रदेश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, CM सुक्खू ने बजट में किया ऐलान

 

मनी प्लांट को खरीदकर ही लगाएं। मनी प्लांट को सुबह या शाम के समय लगाने का समय सबसे शुभ होता है। आप अगर मनी प्लांट को मुख्य रूप से धन-धान्य के बढ़ने के उद्देश्य से लगा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को लगाना अत्यंत शुभ समय माना गया है।

 

 

मनी प्लांट से दूर होगी नकरात्मकता,  शुक्रवार है शुभ दिन

मनी प्लांट को कभी भी भूलकर उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। शुक्र और बृहस्पति, दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं। इस कारण ईशान कोण में शुक्र ग्रह का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

 

मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य, समृद्धि बढ़ाता है।

 

माना जाता है कि मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना शुभ होता है। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला पड़ना या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। इसीलिए इसके खराब पत्ते बेल से तुरंत हटा देना चाहिए।

 

मनी प्लांट से दूर होगी नकरात्मकता,  शुक्रवार है शुभ दिन

अगर घर में लगे मनी प्लांट के पौधे की बेल जमीन को नहीं छूना चाहिए। जमीन को छूता मनी प्लांट शुभ नहीं होता है, इसलिए अगर आपके घर में मनी प्लांट की बेल ज्यादा लंबी होकर जमीन पर लटकने लगी है, तो उसे किसी रस्सी की मदद से दीवार पर तुरंत ऊपर चढ़ा दें। इससे मनी प्लांट की बेल ऊपर दीवार पर चढ़ जाएगी। मनी प्लांट ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां अधिक धूप न आती हो।

 

हम मनी प्लांट को पूजा स्थान पर भी रखते हैं, जिससे भक्ति और समर्पण के साथ इसकी शक्ति को बढ़ाया जा सके।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?