
पौष्टिक गुणों से भरपूर है खजूर
-
Manjushree
- March 18, 2025
Dates: खजूर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मीठा होने के बाद भी यह सूखा मेवा कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से भरा है।
क्या आप जानते हैं कि खजूर आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है? जी हां, खजूर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
खजूर (Dates) खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे कि पाचन में सुधार, हड्डियों को मजबूत बनाना, ऊर्जा प्रदान करना और रक्तचाप को नियंत्रित करना।
खजूर कितना खाएं?
पोषक तत्वों से भरपूर खजूर आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकता है। कई लोग खजूर को बिना भिगोए ही खाते हैं। आपको बता दें, खजूर को भिगोकर खाने से आपकी सेहत को ज़्यादा फायदा होगा। बस आप रोज़ाना 3 से 4 खजूर का सेवन करें।

फाइबर से भरपूर
खजूर में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर से आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाता है, जो खजूर मदद करता है, जिससे कब्ज या गैस जैसी समस्या नहीं होती और अगर पहले से ऐसी कोई परेशानी है, तो वह दूर हो जाती है। यानी खजूर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और आंतों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर रहती हैं।
ये भी पढ़े - मांशपेशियों को मजबूत करता है वज्रासन
खजूर खाने के फायदे (benefits of dates)
क्षय रोग यानी टी.बी. रोगियों की दुर्बलता दूर कर उन्हें बल प्रदान करता है।
महिलाओं की पीरियड्स में फायदेमंद: जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है, उन्हें अपनी डाइट में खजूर लेना चाहिए। सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर: रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
ऊर्जा से भरपूर: खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप थकावट महसूस कर रहे हैं, तो खजूर के खाने से ऊर्जा का अहसास होगा। आप सुबह के समय खाली पेट खजूर का सेवन करें। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही ऊर्जा मिल जाएगी।
हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर: खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कमजोर हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करता है।
हीमोग्लोबिन के लिए रामबाण: उन लोगों को ज़रूर खजूर खाना चाहिए जिनका हीमोग्लोबिन लेवल कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी हो गई है, तो आप एनीमिया का शिकार होने से बच सकते हैं।

खजूर को संस्कृत में खर्जुरम् कहते हैं। एक खजूर में 23 कैलोरी की मात्रा होती है, इसलिए ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का खजाना खजूर इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। अगर आप सुबह के समय खजूर को खाली पेट खाएं, तो इसके फायदे बढ़ जाएंगे। खजूर को रात में पानी में भिगोकर खाना सुबह खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन B6 और आयरन आपके शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं।
खजूर पाचन में भारी होता है, तथा इसके अति सेवन से दस्त हो सकते हैं। और डायबिटीज़ के रोगियों के लिए इसका अधिक उपयोग वर्जित है, इसलिए अपने चिकित्सक के परामर्श से ही खजूर का उपयोग करें।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (766)
- अपराध (75)
- मनोरंजन (242)
- शहर और राज्य (300)
- दुनिया (325)
- खेल (228)
- धर्म - कर्म (373)
- व्यवसाय (130)
- राजनीति (442)
- हेल्थ (138)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (241)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (142)
- दिल्ली (170)
- महाराष्ट्र (93)
- बिहार (52)
- टेक्नोलॉजी (138)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (63)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (50)
- राशिफल (200)
- वीडियो (632)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..