Dark Mode
  • day 00 month 0000
Jio Hotstar News : जियो हॉटस्टार डोमेन को लेकर नया ट्विस्ट, दुबई के दो बच्चों ने खरीदा Jio Hotstar का डोमेन, आखिर कौन हैं ये बच्चे?

Jio Hotstar News : जियो हॉटस्टार डोमेन को लेकर नया ट्विस्ट, दुबई के दो बच्चों ने खरीदा Jio Hotstar का डोमेन, आखिर कौन हैं ये बच्चे?

 

Jio Hotstar Domain News: लगातार चर्चा में रहने वाले JioHotstar.com डोमेन को लेकर एक नई घटना सामने आई हैं। ये डोमेन जो पहले दिल्ली बेस्ड एक ऐप डेवलपर के पास था और अब दुबई के दो बच्चों के पास चला गया है। इसको देखकर ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के ऐप डेवलपर ने इसे उन दो बच्चों को बेच दिया हैं। बता दें कि यह डोमेन JioCinema और Hotstar के मर्जर को दर्शाता है। दोनों बच्चों ने jiohotstar.com के जरिए इसकी इन्फॉर्मेशन दी है।

 

बता दें कि दिल्ली के डेवलपर ने शुरू में जियोहॉटस्टार डोमेन खरीदा और उसने रिलायंस से 1 करोड़ रुपये मांगे की थी। हालांकि रिलायंस ने इसकी पेमेंट करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए उसपर कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोच रहे थे।

 

JioHotstar.com डोमेन को दिल्ली के डेवलेपर से खरीदा
Jiohotstar.com पर जानकारी दी गई है कि UAE के शहर दुबई में रहने वाले भाई-बहन जैनम और जीविका ने ये डोमेन खरीद लिया है। इसमें दी गई जानकारी में बताया गया है कि उन्होंने ऐसा दिल्ली के एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर की मदद के लिए किया है। सॉफ्टवेयर डेवलपर ने रिलायंस से 1 करोड़ रुपये मांगे की थी। हालांकि रिलायंस ने इसकी पेमेंट करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए उसपर कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोच रहे थे। अब दुबई के दो बच्चों ने इस बात का दावा किया है कि इस डोमेन को उन्होंने दिल्ली डेवलपर से खरीद लिया है। इस बात का खुलासा JioHotstar.com पर शेयर किए गए एक लेटर से हुआ है। ये दोनों बच्चे भाई-बहन है और इनका नाम जैनम और जीविका है। जैनम 13 साल के हैं वहीं उनकी बहन जीविका 10 साल की हैं।

 

लेटर में दी दुबई के बच्चों ने ये जानकारी
दुबई के भाई-बहन ने लेटर में लिखा है, "नमस्ते! हम जैनम और जीविका हैं - दुबई, यूएई से भाई-बहन, बदलाव लाने के मिशन पर। भले ही हम अभी बच्चे हैं, लेकिन हमारा मानना है कि जब दयालुता और सकारात्मकता फैलाने की बात आती है तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। हमारी हालिया यात्रा हमारी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान शुरू हुई जब हम दुबई में अपने घर से 50 अविस्मरणीय दिनों के लिए भारत में थे। हमारा एक उद्देश्य था, अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों से जुड़ना, सीखने के लिए अपने प्यार को साझा करना, पढ़ाई और गोल सेटिंग करने की कला सिखाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना। हमारी यात्रा के दौरान, हमें कई प्रेरणादायी पल और नए दोस्त मिलें।"

 

2023 में खरीदा था डोमेन
दिल्ली के ऐप डेवलपर ने साल 2023 में जियो हॉटस्टार डोमेन को अपने नाम दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वो इस डोमेन को बेचकर यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स में दाखिला लेगा। JioHotstar.com पेज पर दर्ज जानकारी की मानें, तो अब वेबसाइट को दो बच्चों ने खरीद लिया है। इनका नाम नाम जैनम और जीविका है। जैनम की उम्र 13 साल है। वहीं उनकी बहन जीविका 10 साल की हैं। दोनों भाई-बहनों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली के युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर को सपोर्ट करने के लिए JioHotstar डोमेन को खरीदा है।

 

आखिर कौन हैं जैनम और जीविका?
जैनम और जीविका का एक यूट्यूब चैनल है। इस चैनल पर वह खिलौनों और खेलों से संबंधित DIY कंटेंट से जुड़ी वीडियो बनाते हैं। उनके नाम से एक एनजीओ भी रजिस्टर्ड है जिसका नाम जैनम-जीविका फाउंडेशन है। फाउंडेशन के निदेशक कांतिलाल शंकरलाल जैन और शोभा कांतिलाल जैन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी तक JioHotstar.com के नए मालिकों के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?