Dark Mode
  • day 00 month 0000
इंडियन नेवी को मिलेगी नई सबमरीन, कांप उठेंगे चीन-पाक!

इंडियन नेवी को मिलेगी नई सबमरीन, कांप उठेंगे चीन-पाक!

भारत की समुद्री ताकत अब और खतरनाक बनने वाली है! रूस और भारत के बीच हुई एक बड़ी डिफेंस डील के तहत भारत को जल्द ही अपग्रेडेड Akula क्लास न्यूक्लियर अटैक सबमरीन मिलने जा रही है, जिसे भारतीय नौसेना में INS Chakra-III के नाम से शामिल किया जाएगा। इस खतरनाक पनडुब्बी की डिलीवरी पहले 2025 में होनी थी, लेकिन अब यह 2028 तक भारत को सौंपी जाएगी। हालांकि इस देरी की भरपाई रूस एक बड़ी पेशकश के साथ कर रहा है—पनडुब्बी को 3M14K (SS-N-30A) कालीब्र क्रूज मिसाइल से लैस किया जाएगा, जिसकी मारक क्षमता 1500 किलोमीटर तक होगी। ये वही कालीब्र मिसाइलें हैं जिनकी दुनिया भर में दहशत है, और अब ये भारत की पनडुब्बी में लगने जा रही हैं। इससे पहले भारत के पास मौजूद INS Chakra-II में 3M54K मिसाइलें थीं जिनकी रेंज सिर्फ 600 किलोमीटर थी। यानी भारत अब पहले से ढाई गुना ज्यादा दूरी तक दुश्मन पर हमला कर सकेगा—वो भी गहरे समुद्र के भीतर से, पूरी गुप्तता और ताकत के साथ।

 

ये अपग्रेडेड Akula क्लास पनडुब्बियां एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, एंटी-सर्फेस वॉरफेयर और लॉन्ग रेंज अटैक जैसे हर मिशन के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई हैं। यानी चाहे दुश्मन की पनडुब्बी हो, युद्धपोत हो या सैकड़ों किलोमीटर दूर मौजूद ठिकाना—अब कोई भी भारत की नेवी की नजर और मार से बच नहीं पाएगा। भारत की यह तैयारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी ताकत को और भी मज़बूत करेगी, खासकर तब जब चीन और पाकिस्तान लगातार समंदर में अपनी चालबाज़ियों से भारत को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय नौसेना पहले से ही स्कॉर्पीन क्लास की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों और दो न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन INS Chakra-III के शामिल होते ही यह ताकत एक नए मुकाम पर पहुंच जाएगी। सवाल अब ये है—क्या चीन और पाकिस्तान इस नई भारतीय मारक क्षमता का जवाब ढूंढ पाएंगे, या समंदर में भारत की बादशाहत और भी पक्की हो जाएगी?

 

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?