
India Pakistan DGMO बैठक: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर वार्ता
-
Shweta
- May 12, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सख्त सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने युद्धविराम (सीजफायर) का प्रस्ताव रखा, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर मंजूरी दी। इसके बाद, आज की डीजीएमओ बैठक (DGMO Meeting Today) भारत और पाकिस्तान के बीच तय हुई है, जिसमें दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आपसी चर्चा के जरिए सीमा पर तनाव कम करने की कोशिश करेंगे।
भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ (DGMO India Pakistan) वार्ता का उद्देश्य सीमापार गोलीबारी, घुसपैठ और आतंकवाद से संबंधित मुद्दों को सुलझाना है। DGMO यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस सेना का वो पद होता है, जो युद्ध, आतंकवाद-रोधी अभियानों और शांति प्रयासों की रणनीति तय करता है।
वर्तमान में भारत के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई हैं। उन्होंने 25 अक्टूबर 2024 को यह पद संभाला था और इससे पहले वह चिनार कोर (15वीं कोर) के जीओसी रह चुके हैं। LOC की निगरानी और आतंकवाद को नियंत्रित करने में उनका बड़ा योगदान रहा है।भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ (DGMO India Pakistan) के स्तर पर वार्ता में राजीव घई भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वहीं, पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला चौधरी हैं, जिन्होंने नवंबर 2023 में यह पद संभाला। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ही भारत से सीजफायर की पहल की थी। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिससे उसकी मंशा पर सवाल उठे हैं।
आज की डीजीएमओ बैठक (DGMO Meeting Today) की यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है। यह बैठक न सिर्फ सैन्य संबंधों में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सैन्य तनाव को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..