
‘नहीं बोलूंगा मराठी’ नांदेड़ में राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं की शौचालय कर्मचारी से गुंडागर्दी
-
Manjushree
- July 24, 2025
महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोलने पर विवाद एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आया है। Maharashtra के नांदेड़ जिले में मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक शौचालय कर्मचारी को इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने मराठी में बात करने से इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में शौचालय चालक मराठी भाषी व्यक्ति से कहता दिखा, "तू कोई साहेब है क्या?" इसपर वीडियो बनाने वाले शख्स ने जोर देकर कहा कि 'पहले तू मराठी में बोल', लेकिन चालक ने साफ मना कर दिया।
बता दें कि Nanded violence की यह घटना केंद्रीय बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की है, जहां एक मराठी भाषी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कर्मचारी महिलाओं से 5 रुपये वसूल रहा था। जब उसने मराठी में सवाल किया और मराठी बोलने को कहा तो कर्मचारी ने कहा – "मैं मराठी नहीं बोलूंगा, क्या कर लोगे?" इस जवाब को अपमानजनक मानते हुए मराठी व्यक्ति ने इस बातचीत का वीडियो बनाया और इसे मनसे कार्यकर्ताओं को भेज दिया।
राज ठाकरे कार्यकर्ता हमला तब शुरू हुआ जब यह वीडियो मनसे के कार्यकर्ताओं तक पहुंचा। अगले दिन पार्टी के स्कार्फ पहने हुए कार्यकर्ता शौचालय पर पहुंचे और कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए उससे मराठी बोलने का दबाव और राज ठाकरे से माफी मांगने के लिए मजबूर किया। उसे कान पकड़कर कहना पड़ा – "मैं मराठी लोगों से और राज ठाकरे से माफी मांगता हूं। दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा।"
राज ठाकरे समर्थकों की बदसलूकी की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे संगठन के लोग भाषा को लेकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है और सोशल मीडिया पर मनसे के रवैये की आलोचना हो रही है।
मनसे राजनीति बवाल सिर्फ नांदेड़ तक सीमित नहीं रहा। नागपुर, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में भी मराठी को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। कहीं सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पीटा जा रहा है, तो कहीं बैंक में मराठी एफआईआर का हिंदी अनुवाद मांगने पर हंगामा हो रहा है। भाषा विवाद, हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे और विक्रोली में भी इसी तरह के हमले देखने को मिले, जहां दुकानदारों को मराठी न बोलने के कारण थप्पड़ मारे गए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2281)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (387)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (947)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (708)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (531)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (258)
- दिल्ली (295)
- महाराष्ट्र (191)
- बिहार (243)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (120)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (3)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (37)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..