
महाराष्ट्र: पिकनिक के दौरान समुद्र में डूबने से परिवार के तीन लोगों की मौत, 4 लापता
-
Manjushree
- October 4, 2025
महाराष्ट्र (Maharashtra) के सिंधुदुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन सदस्य समुद्र में डूबने से मौत हो गए है। वहीं चार अन्य लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि समुद्र में डूबने वालों में 16 वर्षीय एक लड़की को बचा लिया गया है।
महाराष्ट्र समुद्र में डूबने का हादसा को लेकर अधिकारी ने बताया, "महाराष्ट्र में आए एक परिवार के आठ लोग में से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) से थे, और छह अन्य कर्नाटक के बेलगाम से आए थे। ये सभी पर्यटक सिंधुदुर्ग जिले में घूमने आए थे और कुडल तालुका स्थित अपने रिश्तेदारों के घर पर रुके थे।
महाराष्ट्र समुद्र हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुंबई से 490 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित शिरोडा-वेलाघर समुद्र तट पर हुई। घूमने के दौरान सभी आठ लोग शिरोडा बीच पहुंचे थे। सभी लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे डूबने लगे। पिकनिक पर गए सभी आठ लोग 13 से 36 उम्र के बीच के हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम ने एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया है। चार अन्य लोगों की तलाश शुक्रवार देर शाम तक जारी थी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2281)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (387)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (947)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (708)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (531)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (258)
- दिल्ली (295)
- महाराष्ट्र (191)
- बिहार (243)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (120)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (3)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (37)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..