
Aaj ka Rashifal, 14 March 2025 : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, लेकिन बना रहेगा चंद्रग्रहण का साया
-
Renuka
- March 14, 2025
Aaj ka Rashifal, 14 March 2025 : 14 मार्च, होली का पर्व है साथ ही दिन शुक्रवार है। सभी राशियों के लिए काफी खास है। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा साबित होने वाला है, साथ ही आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियां भी देखने को मिलेगी। इसी के साथ आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी, इसके अलावा आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। दूसरी ओर आपको आर्थिक नुकसान से बचने की जरूरत है, साथ ही विदेश से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
उपाय - प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए अच्छा साबित होगा।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी, साथ ही आपकी आय के साधन बढ़ेंगे। आज आपकी सामाजिक कार्यों में भी रुचि देखने को मिलेगी, अभी आप बेहतर प्रयास करेंगे, जिससे आपकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा वृषभ राशि के जातकों को अपने मित्रों का साथ मिलेगा।
उपाय- आप हर दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाभ होगा।
ये भी पढ़े- Chandra Grahan 2025 : होली पर चंद्रग्रहण का साया, परिवार में खुशहाली के लिए ये बरतें सावधानियां
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित होने वाला रहेगा, इसके साथ आपके पद और सम्मान में उन्नति होगी। साथ ही नौकरी और व्यापार में भी सफलता हासिल होगी, आप अपने दम पर इन क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते है। जो जातक व्यापार करने के इच्छुक है, वो आज के दिन आगे बढ़कर कोई काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पिता के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में रुकावट हो सकती है, जिसको लेकर आपको एक्टिव होना चाहिए।
उपाय - सूर्यदेव को कुमकुम मिलाकर अर्घ्य देना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। साथ ही आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते है। इस दौरान आपको अपने कार्यों के साथ ही समय का भी अच्छी तरह प्रबंधन करना होगा, वहीं सही कार्य प्रबंधन से आपके सफलता के द्वार खुल सकते हैं। इसके अलावा आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो वह अवश्य पुरा होगा।
उपाय - आपके लिए प्रतिदिन सूर्याष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग विकास के कार्य पर आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। आज आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन बनी रहेगी। वहीं परिवार या ससुराल पत्र के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं और सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन आपको वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी।
उपाय - प्रतिदिन भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें, जल्द ही लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है और आपके धन के रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना होगा, वहीं आप यदि किसी परिजन के साथ कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। सूर्य का गोचर बदलने से जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं।
उपाय- आप पिता का आशीर्वाद लेकर ही कार्य की शुरूआत करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के वालो के लिए कार्य क्षेत्र में काफी संघर्षों के बाद राहत मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में आपको किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। इसके अलावा आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच-समझकर कहनी होगी। दूसरी ओर सूर्य गोचर से तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा, इस अवधि में आपका शत्रुपक्ष कमजोर होगा।
उपाय - गायत्री मंत्र का पाठ करना आपके लिए अच्छा साबित होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जो जातक रोजगार में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें आज के दिन कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। वहीं सूर्य के गोचर से आपके जीवन में चुनौतियां आ सकती है, इस अवधि में आपकी लव लाइफ में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।
उपाय - भगवान शिव का जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा, साथ ही पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके अलावा आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना में धन लगाना होगा। इसके अलावा आपकी माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। सूर्य गोचर आपके लिए थोड़ा चिंताजनक हो सकता है, साथ ही आपको जमीन-जायदाद से जुड़े काम में बेहद सावधानी बरतनी होगी।
उपाय - प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें, लाभ होगा।
ये भी जानें- आपकी राशि क्या है? जन्मतिथि और नाम के आधार पर जानें
मकर राशि
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए साहस और प्राक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, साथ ही आपको अच्छे कामों में सफलता मिलेगी। वहीं सामाजिक, राजनीतिक कामों से आपको जुड़ने का भी मौका मिलेगा। वहीं सूर्य के गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही आप नए-नए काम करने का रिस्क लेंगे। वहीं इस अवधि में आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा।
उपाय - आपके लिए जरूरतमंद लोगों को गेहूं का दान करना फलदायी होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में लाभकारी साबित होगा। वहीं आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसके अलावा आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते है। वहीं सूर्य के गोचर से इस राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायक रहेगा। साथ ही आपकी जीवन में स्थिरता के भी योग दिखाई देंगे।
उपाय- प्रतिदिन सूर्याष्टक पाठ करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, आपको लोगों के ऊपर आत्मनिर्भर ज्यादा ना रहे, नहीं तो आपको भारी नुकसान होगा। साथ ही आज के दिन आपके कामों की सराहना होगी और आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। दूसरी ओर सूर्य अब आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, इसके चलते अभी आपके उच्च स्तर की ऊर्जा देखने को मिल सकती है। वहीं आप में काफी क्रोध भी देखने को मिल सकता है।
उपाय- प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करना शुफ फलदायी होगा।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..