Dark Mode
  • day 00 month 0000
Holika Dahan 2025 :  होलिका दहन का पर्व आज, जानें होलिका दहन का मुहूर्त, सीएम योगी ने दी बधाई

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन का पर्व आज, जानें होलिका दहन का मुहूर्त, सीएम योगी ने दी बधाई

Holika Dahan 2025 :  भारतीय संस्कृति में आज होलिका दहन (Holika Dahan 2025) का पर्व है जो पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन के पर्व की शुभकामनाएं दी है। वहीं सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर संदेश दिया है।

 

होलिका दहन का पर्व आज
बता दें कि रंगों के त्यौहार होली (Holi 2025) से एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। साथ ही इसे छोटी होली भी कहा जाता है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार- इस साल छोटी होली यानी होलिका दहन 13 मार्च, 2025 आज के दिन किया जाएगा। मान्यता है कि- इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, इस मौके पर लोग अलाव जलाते हैं और उसकी विधिपूर्वक पूजा करते हैं।

 

ये भी जानें- भारतीयों के लिए क्यों इतना खास है होली का त्यौहार, यूपी में दिखाई देते हैं होली के अनदेखे रंग


होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahan Muhurta)
आज के दिन यानी 13 मार्च को होलिका दहन रात में किया जाएगा। बता दें कि होलिका दहन के दिन भद्रा काल लगने वाला है, जिसका समय भद्रा का समय 13 मार्च सुबह 10:35 बजे से रात 11:29 बजे तक है। वहीं सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है लेकिन भद्रा का साया होने के चलते होलिका दहन 13 मार्च रात 11:30 बजे के बाद ही किया जाएगा ।


सीएम योगी ने दी बधाई

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए प्रदेशवासियों को होलिका दहन के पर्व की शुभकामनाएं दी है। वहीं सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर संदेश दिया है। साथ ही सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि- इस दिन हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। समाज में सौहार्द और समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने आस-पास के वातावरण को शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाना चाहिए।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?