
Elon Musk ने छोड़ा ट्रंप का DOGE मिशन, अमेरिका में उठे नए सवाल
-
Shweta
- May 29, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद DOGE (Department of Government Efficiency) का गठन किया था, जिसकी कमान उन्होंने मशहूर उद्यमी Elon Musk को सौंपी थी। इस विभाग का उद्देश्य था सरकारी खर्चों में कटौती और संघीय नौकरशाही को सुधारना। हालाँकि अब एलोन मस्क (Elon Musk) ने DOGE के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे यह सवाल उठता है कि इस महत्त्वाकांक्षी विभाग का भविष्य क्या होगा।
DOGE को 'मैनहट्टन प्रोजेक्ट' की तरह एक बड़ा प्रशासनिक सुधार बताया गया था। इसका मकसद था सरकारी बजट में दो ट्रिलियन डॉलर की बचत और अनावश्यक खर्च व भ्रष्टाचार को रोकना। लेकिन इसकी नीतियों के चलते शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों पर नकारात्मक असर पड़ा, जिससे देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। कई विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र विरोधी और सामाजिक असमानता बढ़ाने वाला कदम बताया।
As my scheduled time as a Special Government Employee comes to an end, I would like to thank President @realDonaldTrump for the opportunity to reduce wasteful spending.
— Elon Musk (@elonmusk) May 29, 2025
The @DOGE mission will only strengthen over time as it becomes a way of life throughout the government.
एलोन मस्क (Elon Musk) के इस विभाग में सक्रिय भूमिका के कारण टेस्ला को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अमेरिका और यूरोप में "Tesla Takedown" जैसे आंदोलन शुरू हो गए, जिससे टेस्ला की छवि पर असर पड़ा। ट्रंप सरकार की नीतियों और DOGE को अमीरों के पक्ष में माना जाने लगा, जिससे राजनीतिक ध्रुवीकरण और बढ़ा।
अब जब मस्क जा चुके हैं और ट्रंप ने भी दूरी बना ली है, यह देखना दिलचस्प होगा कि जुलाई 2026 तक अस्तित्व में रहने वाला DOGE विभाग किसके नेतृत्व में आगे काम करेगा। फिलहाल इस पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1318)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (266)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (516)
- खेल (308)
- धर्म - कर्म (478)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (342)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (43)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (274)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..