Dark Mode
  • day 00 month 0000
Bihar Politics :  बिहार में आज से शुरू कांग्रेस के कन्हैया कुमार की ''नौकरी दो, पलायन रोको'' यात्रा

Bihar Politics : बिहार में आज से शुरू कांग्रेस के कन्हैया कुमार की ''नौकरी दो, पलायन रोको'' यात्रा

Bihar Politics :   बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार नेता तैयारियों में जुट गए है। इसी बीच कांग्रेस की 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा 16 मार्च से शुरू हो रही है। जानकारी के मुताबिक- कांग्रेस की यह रणनीति 2025 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाई है। साथ ही यह यात्रा कांग्रेस की अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने का प्रयास है।

 

 

Bihar Politics :  बिहार में आज से शुरू कांग्रेस के कन्हैया कुमार की ''नौकरी दो, पलायन रोको'' यात्रा

बिहार की राजनीति में कांग्रेस पार्टी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में रोजगार और पलायन के मुद्दे पर पदयात्रा शुरू होने वाली है। कांग्रेस की यह रणनीति 2025 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाई है, साथ ही इस यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं जिसे 'नौकरी दो, पलायन रोको' का नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक- राहुल गांधी के दो बार इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है। वहीं, नव नियुक्त कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने सभी बूथों पर एजेंट नियुक्ति का टास्क दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब रेस वाले घोड़ों दांव लगाने जा रही है।

 

 

Bihar Politics :  बिहार में आज से शुरू कांग्रेस के कन्हैया कुमार की ''नौकरी दो, पलायन रोको'' यात्रा

वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि- महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ जिस जगह से चंपारण आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी जगह से कांग्रेस 16 मार्च को बिहार की यात्रा शुरू करने जा रही है। साथ ही कांग्रेस की यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए पटना में समाप्त होगी। बता दें कि इस यात्रा में प्रमुख रूप से शिक्षा, नौकरी और पलायन का मुद्दा उठाएगी। बिहार और बिहार के लोग पढ़ाई के लिए दवा के लिए और कमाई के लिए ही बिहार से पलायन करने को मजबूर हैं। साथ ही कन्हैया ने कहा कि- बिहार में समय से नौकरी के पदों को नहीं भरा जाता है, आज भी बीपीएससी से जुड़ा हुआ मामले को लेकर बिहार के छात्र नौजवान आंदोलनरत हैं।

बता दें कि बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच मामला उलझा हुआ है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के लिहाज से सीट शेयरिंग चाहती है, लेकिन आरजेडी 30 से 40 सीट ही देना चाहती है। वहीं RJD ने कहा है कि- जहां जिस पार्टी के मजबूत कैंडिडेट होंगे, वहां से पार्टी का प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। इसी तरह सीट शेयरिंग का मामला पहले से उलझा है और कन्हैया कुमार का चुनाव से पहले बिहार की सियासी पिच पर उतरने महागठबंधन के रिश्ते में खटास आ सकती है।

 

Bihar Politics :  बिहार में आज से शुरू कांग्रेस के कन्हैया कुमार की ''नौकरी दो, पलायन रोको'' यात्रा

जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा 16 मार्च से शुरू हो रही है। यह यात्रा 24 दिन चलेगी और पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा आश्रम से शुरू होगी। हालांकि, कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कन्हैया कुमार को इस यात्रा का नेतृत्व करने की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इसमें 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाएंगे। इस यात्रा के दौरान दो बार राहुल गांधी के भी आने की उम्मीद है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?