
बाबा रामदेव का बयान- रूस चीन भारत मिलकर कर देंगे अमेरिका की गुंडागर्दी खत्म
-
Manjushree
- August 16, 2025
शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को योग गुरु स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने दावा किया कि भारत रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक गुंडागर्दी खत्म कर देगा। हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान रामदेव ने कहा कि विश्व में भारत, रूस, चीन, यूरोप और मध्य एशिया के कुछ देशों के बीच नया गठजोड़ बन रहा है।
रूस चीन भारत गठबंधन (Russia China India alliance) को लेकर बाबा रामदेव ने बयान में एक अच्छा सन्देश दिया। बाबा रामदेव ने कहा - भारत ने अमेरिका के सामने झुकने का नहीं, खड़े होने का फैसला किया है। बाबा ने आगे कहा कि, भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दो टूक कहते हुए कहा कि, यह न केवल जीवंत है बल्कि तेजी से प्रगति कर रही है।
योग गुरु रामदेव बाबा ने हरिद्वार में कहा कि अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए भारत दुनिया में एक नया 'वर्ल्ड ऑर्डर' बनाने में लगा हुआ है। रामदेव ने अमेरिका पर साधा निशाना और आगे कहा कि, अगर रूस, चीन, भारत, मध्य एशिया के कुछ देश और कुछ यूरोपीय देशों के बीच नया गठजोड़ बना तो हम अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को उसकी औकात बता देंगे। फिर दुनिया में ट्रंप और अमेरिका का साम्राज्य नहीं होगा ।
योग गुरु ने भारत की उपलब्धि पर कहा कि 300 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 400 से 500 ट्रिलियन (एक ट्रिलियन एक हजार अरब के बराबर होता है) डॉलर की थी। इसे पहले भारत जिससे सोने की चिड़िया कहा जाता था, मुगलों ने और फिर अंग्रेजों ने लूटा मगर भारत आज भी सीना तान कर खड़ा है।
बाबा रामदेव ने कहा कि हम सभी को विकसित भारत को स्वावलंबी बनाना है और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं और साधु संन्यासियों को स्वामी रामदेव ने आर्थिक, शैक्षिक, चिकित्सा के क्षेत्र में वैचारिक आजादी और बौद्धिक आजादी पाने के लिए स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलवाया।
योग गुरु बाबा रामदेव ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर उसकी औकात को लेकर कहा कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं, वे भी उसके नहीं हैं। उसके परमाणु बम दूसरे देश के हैं और उसी के नियंत्रण में हैं। यही नहीं जिस देश के परमाणु बम हैं, पाकिस्तान ने उन्हें भारत पर दबाव बनाने के लिए छिपा कर रखा हुआ है। लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर उसकी इस गीदड़भभकी की हवा निकल दी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2161)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (354)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (885)
- खेल (390)
- धर्म - कर्म (658)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (569)
- हेल्थ (190)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (505)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (234)
- दिल्ली (267)
- महाराष्ट्र (177)
- बिहार (203)
- टेक्नोलॉजी (192)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (385)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..