Dark Mode
  • day 00 month 0000
Ayodhya Ram Mandir Praan Pratishtha : भगवान राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्रद्धालुओं में उत्साह, इस वजह से ब्लैक स्टोन में बनाई मूर्ति

Ayodhya Ram Mandir Praan Pratishtha : भगवान राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, श्रद्धालुओं में उत्साह, इस वजह से ब्लैक स्टोन में बनाई मूर्ति

Ayodhya Ram Mandir Praan Pratishtha : आज 22 जनवरी है। वो तारीख जब करीब 5 शताब्दी की कड़ी तपस्या और संघर्ष के बाद जन-जन के आराध्य और भारत की परंपरा-संस्कृति में रचे-बसे भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बना और उनकी मूर्ति की फिर से प्राण प्रतिष्ठा संभव हो पाई। यही वजह है कि सनानत धर्म के हर अनुयायी के लिए 22 जनवरी के दिन की वैसी ही मान्यता है, जैसे कार्तिक माह की अमावस्या की यानि दीपावली की होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम लंका विजय के बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा कर माता सीता के साथ अयोध्या वापस लौटे थे।

 

भगवान राम की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही लालायित दिखे श्रद्धालु

यही वजह है कि आज के दिन को लेकर भी आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज के दिन विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं भगवान राम की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही भक्त लालायित हैं और सुबह से ही मंदिर में कतारों में लगे हुए हैं। वहीं यहां मंदिर में दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय और मंदिर प्रशासन की ओर से भी उचित प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें- सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में पवित्र संगम में किया स्नान

 

हिंदू पंचांग के अनुसार 11 से 13 जनवरी को मनाई जा चुकी वर्षगांठ

वैसे लोग इसलिए भी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि हिंदू पंचांग के अनुसार 11 से 13 जनवरी तक पहले ही राम मंदिर उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा चुकी है। ये आयोजन पौष महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान कूर्म द्वादशी पर किया गया था। ऐसे में एक ही साल में और कुछ ही दिनों के अंतराल पर राम मंदिर में बड़ा आयोजन हो रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

 

5 साल में राम मंदिर को मिला 55 अरब रुपए का दान, 13 क्विंटल चांदी, 20 किलो सोना भी मिला

वहीं राम मंदिर निर्माण के बाद से मंदिर की 1 साल में हुई आय की बात करें, तो जानकारी के मुताबिक मंदिर को करीब 400 करोड़ रुपए की आय अर्जित हुई है। पिछले वित्‍तीय वर्ष में राम मंदिर को दान के रूप में 363 करोड़ 34 लाख रुपए मिले। वहीं बीते सालों में, यानि मंदिर निर्माण से पहले ही मंदिर ट्रस्ट को दानदाताओं से दान मिला है। ऐसे में बीते 5 सालों में अलग-अलग माध्यमों से करीब 55 अरब का दान मिला है। वहीं मंदिर में जो चढ़ावा आया है, उसमें 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना भी शामिल है।

 

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान, गंगा स्नान का है विशेष महत्व

 

ब्लैक स्टोन में बनाई भगवान राम की मूर्ति, ताकि अशुद्ध न हो प्रसाद

खास बात ये है कि भगवान राम की जो मूर्ति अयोध्या स्थित मंदिर में स्थापित की गई है, उसे पौराणिक शास्त्रों में उल्लेख किए गए भगवान राम के बाल रूप के आधार पर बनाया गया है। कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले मूर्ति शिल्पी अरुण योगीराज ने बनाई थी। मूर्ति को ब्लैक स्टोन में बनाया गया है, ताकि भगवान राम का जब दुग्धाभिषेक किया जाए, तो उसे श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकें। वहीं मूर्ति का आकार 51 इंच रखा गया है। आइए इसी तरह राम मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी जान लेते हैं।

 

इसलिए खास है अयोध्या में बना राम जन्मभूमि मंदिर

  • मंदिर परंपरागत नागर शैली में निर्मित
  • मंदिर की लंबाई पूर्व-पश्चिम 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट एवं ऊंचाई 161 फीट
  • तीन मंजिला मंदिर, प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट, कुल 392 स्तंभ, 44 दरवाजे
  • भूतल गर्भगृह- प्रभु श्रीराम के बाल रूप यानी रामलला का विग्रह, प्रथम तल- श्रीराम दरबार
  • कुल पांच मंडप- नृत्यमंडप, रंग मंडम, गूढ़ मंडप, प्रार्थना मंडप, कीर्तिन मंडप
  • खंभे, दीवारों में देवी-देवता व देवांगनाओं की मूर्तियां
  • प्रवेश पूर्व से, 32 सीढि़यां ऊंचाई 16. 5 फीट चढ़कर सिंहद्वार से।
  • दिव्यांगजन व वृद्धों के लिए रैंप व लिफ्ट की व्यवस्था
  • चारों ओर आयताकार परकोटा- लंबाई 732 मीटर, चौड़ाई 4. 25 मीटर, ऊंचाई 14 फीट
  • परकोटा में छह मंदिर- चारों कोनों पर चार मंदिर- भगवान सूर्य, शंकर, गणपति, देवी भगवती
  • परकोटे की दक्षिणी भुजा में हनुमान एवं उत्तरी भुजा में अन्नपूर्णा माता का मंदिर
  • मंदिर के समीप पौराणिक काल का सीताकूप
  • सप्त मंडपम में सात मंदिरों- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी एव देवी अहिल्या
  • दक्षिणी-पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीले पर स्थिति शिव मंदिर का जीर्णेाद्धार एवं जटायु राज की प्रतिमा

 

134 साल बाद 2024 में पूरा हुआ सपना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को इस मंदिर का शिलान्यास किया था। लेकिन मंदिर बनने की लड़ाई करीब डेढ़ शताब्दी पुरानी है। दरअसल यह लड़ाई साल 1528 में शुरू हुई थी, जब देश में मुगलों का शासन था। इस समय तत्कालीन राम मंदिर को ढहाकर यहां तत्कालीन शासक बाबर ने एक मस्जिद का निर्माण करवा दिया, जिसे कालांतर में बाबरी मस्जिद के नाम से जाना गया। वहीं 1990 में कुछ भाजपा नेताओं की अगुवाई में जनता के एक समूह ने बाबरी मस्जिद को गिराने की कोशिश की और इसके गुंबद को गिरा दिया। इसके बाद इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई दशकों तक कार्रवाई चली और सुप्रीम कोर्ट के दिए एक आदेश के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद 2024 में मंदिर का उद्घाटन हुआ।

 

ये भी पढ़ें- जानिए क्यों पितामह भीष्म ने भी किया था सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार

 

धर्म शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है आज का दिन

बता दें आज का दिन कई मायनों में धर्म शास्त्रों के लिहाज से बेहद शुभ है। इसलिए इस दिन भक्त भगवान राम को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए आज विधिवत व्रत पूजा कर रहे हैं। ऐसे में अगर आज गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान किया जाए, तो भगवान राम की आप पर हमेशा कृपा बनी रहेगी। साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होंगे।

 

भगवान राम को प्रसन्न करना है, तो इन चीजों का करें दान, हमेशा बनी रहेगी कृपा

आज के इस पावन दिन पर आप भगवान राम के मंदिर जाकर उनकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। मान्यता है कि इस दिन अन्न का दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। आप आज गरीबों को भोजन आदि भी करा सकते हैं। इसके अलावा इस दिन गर्म कपड़ों और कंबल का दान करना भी उत्तम माना गया है। इसके अलावा आप अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्य चीजें भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवनभर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही रोग-बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन रोगियों की मदद करें और उन्हें दवा आदि का दान भी कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?