
Today Weather : देश के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल
-
Renuka
- January 28, 2025
Weather Update : देशभर में लगातार मानसून का बदलता मिजाज देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है, तो कई क्षेत्रों में धूप देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही जनवरी महीने में दिल्ली से पश्चिमी यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही धूप, किसानों से आम जन तक को चिंता में डाल रही है।
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिन में गर्मी और रात को सर्दी पड़ रही है। दिल्ली- NCR में अब ठंड और शीतलहर का प्रभाव कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक- दिल्ली में इस सप्ताह में धुंध का असर देखने को मिलेगा। वहीं आज का मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही दिन में धूप खिली रहेगी जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं धुंध की हल्की चादर भी देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में ही न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
राजस्थान के मौसम का हाल
वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है, दिन में तो धूप देखने को मिलती है और रात को ठंड का प्रकोप बना रहता है। इसी के साथ सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक- बीते 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई, इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी 2025 की शाम तक मानसून शुष्क बना रहने का अनुमान है। वहीं 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। जिसके चलते तापमान न्यूनतम में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि भी हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों का मौसम
बता दें कि मौसम विभाग ने आज यानी 28 जनवरी को उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में चिलचिलाती धूप खिल सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, गुलमर्ग व पहलगाम समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। साथ ही कोहरा का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1488)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..